संयुक्त राज्य अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका (अंग्रेज़ी: United States of America), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (सं॰रा॰; अंग्रेज़ी: United States या US) या यूनाइटेड स्टेट्स या अमेरिका कहा जाता हैं, उत्तरी अमेरिका में स्थित एक देश हैं, यह 50 राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र से मिलकर बना हैं।[टिप्पणी 1] बिना स्थायी जनसंख्या के ग्यारह छोटे द्वीपसमूह क्षेत्र निम्न हैं - बेकर द्वीप, हॉउलैंड द्वीप, जार्विस द्वीप, जॉनस्टन एटोल, किंगमैन रीफ़, मिडवे एटोल, और पाल्मीरा एटोल। बाखो न्युएवो तट, नावासा द्वीप, सेरानिला तट, और वेक द्वीप पर यूनाइटेड स्टेट्स की सम्प्रभुता विवादित हैं।[3] 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कैरिबियाई सागर में बिखरें हुएँ हैं।
देश का आधिकारिक नाम संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.), आमतौर पर अमेरिका कहा जाता है United States of America (English) | ||||||
---|---|---|---|---|---|---|
| ||||||
राष्ट्रवाक्य: In God We Trust (इंग्लिश) "ईश्वर जिन पर हमें विश्वास है" | ||||||
राष्ट्रगान: द स्टार-स्पैंग्ल्ड बैनर | ||||||
राजधानी | वॉशिंगटन डी॰ सी॰ 45°24′N 75°40′W / 45.400°N 75.667°W | |||||
सबसे बड़ा नगर | न्यूयॉर्क नगर | |||||
राजभाषा(एँ) | संघीय स्तर पर कोई नहीं | |||||
मानवजातीय वर्ग | प्रजाती:[1] 77.1% श्वेत 13.3% अश्वेत 2.6% अन्य/बहुजातीय 5.6% एशियाई 1.2% मूल निवासी 0.2% प्रशांत द्वीप के लोग जातीयता: 17.6% हिस्पैनिक या लातीनी 82.4% गैर-हिस्पैनिक या लातीनी | |||||
धर्म | 70.6% ईसाई 1.9% यहूदी 0.9% मुस्लिम 0.7% बौद्ध 0.7% हिंदू 1.8% अन्य धर्म 22.8% अत्याधुनिक[2] | |||||
निवासी | अमेरिकन | |||||
सरकार | संघीय संसदीय लोकतंत्र | |||||
- | राष्ट्रपति | जो बाइडेन | ||||
- | उपराष्ट्रपति | कमला हैरिस | ||||
स्वतंत्रता यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन से | ||||||
- | घोषणा | ४ जुलाई, १७७६ | ||||
- | मान्यता | ३ सितंबर, १७८३ | ||||
- | वर्तमान संविधान | २१ जून, १७८८ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | ९१,६१,९२३ km2 (तीसरा-चौथा) | ||||
- | जल (%) | ६.७६ | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | २०१९ जनगणना | ३२,५७,९३,००० (तीसरा) | ||||
- | २००० जनगणना | २८,१४,२१,९०६ | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००८ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $१४.२६४ खरब (१) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | ४६,८५९ $ (१७वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२००८) | ०.९५० बहुत उच्च · १५वां | |||||
मुद्रा | यूएस डॉलर ($) (USD) | |||||
समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰−५ से −१०) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | (यू॰टी॰सी॰−४ से −१०) | ||||
दूरभाष कूट | १ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .us |
98 लाख km2[4] और 32.4 करोड़ से अधिक जनसंख्या के साथ, यूनाइटेड स्टेट्स कुल क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का तीसरा सबसे बड़ा (और भूमि क्षेत्रफल के अनुसार, चौथा सबसे बड़ा) देश हैं।[टिप्पणी 2]३०.५ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह चीन और भारत के बाद जनसंख्या के अनुसार तीसरा सबसे बड़ा देश हैं। यह विश्व के सबसे संजातीय आधार पर विविध और बहुसांस्कृतिक राष्ट्रों में से एक हैं, जिसका मुख्य कारण अन्य कई देशों से बड़े पैमाने पर आप्रवासन रहा हैं।[9] इस देश की राजधानी वॉशिंगटन, डी॰ सी॰ हैं, और सबसे बड़ा शहर न्यूयॉर्क हैं। अन्य प्रमुख महानगरीय क्षेत्रों में लॉस एंजेलिस, शिकागो, डैलस, सैन फ़्रांसिस्को, बोस्टन, फिलाडेल्फिया, ह्युस्टन, अटलांटा, और मियामी शामिल हैं। इस देश का भूगोल, जलवायु और वन्यजीवन बेहद विविध हैं।[10]
अमेरिका के संयुक्त राज्य एक अत्यधिक विकसित देश है, नाममात्र, सकल घरेलू उत्पाद के माध्यम से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय-शक्ति समता के अनुसार दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हालांकि इसकी आबादी दुनिया के कुल का केवल 4.3% है, अमेरिका में दुनिया में कुल संपत्ति का लगभग 40% हिस्सा है। औसत मज़दूरी, मानव विकास, प्रति व्यक्ति जीडीपी, और प्रति व्यक्ति उत्पादकता सहित कई सामाजिक आर्थिक प्रदर्शन के मामलें में अमेरिका के संयुक्त राज्य सबसे ऊपर है। हालांकि सं॰रा॰ को औद्योगिक अर्थव्यवस्था के लिये जाना जाता है, आज उसका सेवाओं और ज्ञान अर्थव्यवस्था में प्रभुत्व हासिल है, वहीं विनिर्माण के क्षेत्र मे यह दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा स्थान है। वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग एक चौथाई और वैश्विक सैन्य खर्च के एक तिहाई के साथ, अमेरिका के संयुक्त राज्य दुनिया की अग्रणी आर्थिक और सैन्य शक्ति है। अमेरिका के संयुक्त राज्य, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख राजनीतिक और आर्थिक शक्ति है, और वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी नवाचारों में अग्रणी है।
व्युत्पत्ति
अमेरिका के संयुक्त राज्य, यह नाम थॉमस पेन द्वारा सुझाया गया था और 4 जुलाई, 1776 के स्वतंत्रता के घोषणापत्र में आधिकारिक रूप से प्रयुक्त किया गया। लघु रूप से इसके लिए बहुधा संयुक्त राज्य का भी उपयोग किया जाता है। हिन्दी भाषा में 'संयुक्त राज्य' या 'अमेरिका के संयुक्त राज्य' के स्थान पर केवल 'अमेरिका' या 'अमरीका' (अब प्राय: अप्रचलित) कहने का ही प्रचलन है, जो इस देश के लघु नाम के रूप में उपयोग में लाया जाता है।
इतिहास
स्वतन्त्रता और विस्तार
अमेरिका के संयुक्त राज्य की स्थापना की आधिकारिक तिथि ४ जुलाई, १७७६ है, जब द्वितीय महाद्विपीय काॅन्ग्रेस ने १३ अलगाववादी उपनिवेशिक राज्यों के प्रतिनिधि स्वरूप स्वतन्त्रता के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। पर सरकार के मूलभूत ढाँचे में सन् १७८८ में बहुत परिवर्तन किए गए जब लेख संघ (आर्टिकल्स ऑफ़ कॉन्फ़ेडरेशन) के स्थान पर अमेरिकी संविधान को लाया गया।
सरकारी राजधानी के फ़िलाडेल्फ़िया स्थानांतरित होने से पूर्व, न्यूयॉर्क नगर एक वर्ष तक संघिइय राजधानी था। १७९१ में, राज्यों ने अधिकार विधेयक को पारित किया, संविधान में वे दस संशोधन करने के लिए जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता और क़ानूनी सुरक्षा की सीमा के संघीय प्रतिबंधों को निषिद्ध कर दे। उत्तरी राज्यों ने १७८० से १८०४ के बीच दास प्रथा को प्रतिबंधित कर दिया, लेकिन दक्षिणी राज्यों में यह प्रथा जारी रही। सन् १८०० में नया बसा वॉशिंगटन डी॰ सी॰ संघीय सरकार और राष्ट्र की नई राजधानी बना।
नए नवेले देश ने अपनी सीमाओं का पश्विम की ओर विस्तार करने के लिए स्थानीय भारतीय लोगों पर युद्धचक्र आरंभ किया जो उन्नीसवीं सदी के अंत तक चला और स्थानीय अमेरिकीयों को अपनी भूमियों से हाथ धोना पड़ा। १८१२ में ब्रिटेन के साथ हुए युद्ध के कारण, जो बराबरी का रहा, अमेरिकी राष्ट्रवाद को प्रबलता मिली। १८४६ में ब्रिटेन के साथ हुई [[ओरेगॉन संधि]] के कारण अमेरिका को वर्तमान अमेरिकी उत्तरपश्चिम पर नियंत्रण मिला। १८४८ में मेक्सिको में अमेरिकी हस्तक्षेप के कारण कैलिफोर्निया और वर्तमान अमेरिकी दक्षिणपश्चिम का अमेरिका में विलय हो गया। १८४८-१८४९ के कैलिफोर्निया स्वर्ण दौड़ (कैलिफ़ोर्निया गोल्ड रश) के कारण यह विस्तार पश्चिम की ओर जारी रहा। लगभग आधी सदी के दौरान ही ४ करोड़ भैंसों को उनकी चमड़ी और मांस और रेलमार्ग के विस्तार के लिए मार डाला गया। ये पशु, जो स्थानीय भारतीय लोगों के लिए आर्थिक संसाधन और संस्कृति का महत्वपूर्ण भाग थे, इनका मारा जाना भारतीय लोगों के लिए बहुत आघातकारी सिद्ध हुआ।
राजनैतिक-प्रशासनिक संरचना
- संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य
- अलास्का
- अलाबामा
- आर्कन्सा
- आयडाहो
- आयोवा
- इंडियाना
- इलिनाय
- एरिज़ोना
- ओहायो
- औरिगन
- ओक्लाहोमा
- केन्सास
- केन्टकी
- केलिफोर्निया
- कॉलोराडो
- कनेक्टिकट
- जॉर्जिया
- टेनेसी
- टेक्सास
- डेलावेयर
- न्यू जर्सी
- न्यूयॉर्क
- नेब्रास्का
- न्यू मेक्सिको
- नेवाडा
- नॉर्थ डकोटा
- न्यू हेम्पशायर
- नॉर्थ कैरोलीना
- पेन्सिलवेनिया
- फ्लोरिडा
- मेन
- मेरीलैंड
- मिशिगन
- मिनेसोटा
- मिसिसिपी
- मैसाचुसैट्स
- मोन्टाना
- मिज़ूरी
- रोड आइलैंड
- विस्कान्सिन
- वर्जीनिया
- वर्मांट
- वायोमिंग
- दक्षिणी केरोलाइना
- साउथ डेकोटा
- पश्चिम वर्जिनिया
- यूटा
- लुईज़ियाना
- वाशिंगटन
- हवाई
- राजधानी
- वॉशिंगटन डी॰ सी॰ (डिस्ट्रिक्ट अव कोलंबिया)
जनसंख्या
अर्थव्यवस्था
आर्थिक संकेतक | ||
---|---|---|
राष्ट्रीय जीडीपी | $20.40 ट्रिलियन (Q2 2018) | [12] |
वास्तविक जीडीपी विकास दर | 4.1% (Q2 2018) | [12] |
2.1% (2017) | [12] | |
सीपीआई मुद्रास्फीति | 2.5% (अप्रैल 2018) | [13] |
रोजगार-जनसंख्या अनुपात | 60.2% (अक्टूबर 2017) | [14] |
बेरोजगारी | 3.9% (अप्रैल 2018) | [15] |
श्रम शक्ति की भागीदारी दर | 62.7% (नवम्बर 2017) | [16] |
कुल सार्वजनिक ऋण | $20.09 ट्रिलियन (Q1 2018) | [17] |
घरेलू शुद्ध मूल्य | $100.8 ट्रिलियन (Q2 2018) | [18] |
अमेरिका के संयुक्त राज्य में पूंजीवादी मिश्रित अर्थव्यवस्था है,[19] जोकि प्रचुर मात्रा में उपस्थित प्राकृतिक संसाधनों और उच्च उत्पादकता से प्रेरित है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, 16.8 ट्रिलियन डॉलर की अमेरिकी जीडीपी, बाजार विनिमय दर पर सकल विश्व उत्पाद का 24 फीसदी और क्रय शक्ति समानता (पीपीपी) पर सकल विश्व उत्पाद का 19 फीसदी से अधिक का प्रतिनिधित्व करती है।[20]
2014 में सं॰रा॰ की जीडीपी (नाममात्र) का आकलन लगभग 17.528 ट्रिलियन डॉलर का किया गया था।[21] 1983 से 2008 तक, अमेरिकी की वास्तविक चक्रवृद्धि सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर, शेष जी7 देशों की औसत 2.3% की तुलना में 3.3% रही थी।[22] संयुक्त राष्ट्र (पहली बार अमेरिका में) के अनुसार देश प्रति व्यक्ति नाममात्र जीडीपी में दुनिया में नौवां स्थान और पीपीपी प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद में छठे स्थान पर है।[20] अमेरिकी डॉलर दुनिया की प्राथमिक आरक्षित मुद्रा है।[23]
संयुक्त राज्य वस्तुओं का सबसे बड़ा आयातक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है, हालांकि प्रति व्यक्ति निर्यात अपेक्षाकृत कम है। 2010 में, कुल अमेरिकी व्यापार घाटा 635 अरब डॉलर का था।[24] कनाडा, चीन, मेक्सिको, जापान और जर्मनी इसके शीर्ष व्यापारिक भागीदार हैं। 2010 में, तेल सबसे बड़ी आयात वस्तु थी, जबकि परिवहन उपकरण देश का सबसे अधिक निर्यात वस्तु था।[24] जापान, सं॰रा॰ सार्वजनिक ऋण का सबसे बड़ा विदेशी धारक है।[25] अमेरिकी ऋण का सबसे बड़ा धारक अमेरिकी संस्थाएं हैं, जिनमें संघीय सरकारी खाते और फेडरल रिजर्व शामिल हैं, जो कर्ज़ का बहुमत रखते हैं।[26][27][28]
2009 में, निजी क्षेत्र अर्थव्यवस्था का 86.4% हिस्सा का गठन करते थे, जबकि संघीय सरकार और राज्य और स्थानीय सरकारी गतिविधि (संघीय हस्तांतरण सहित) क्रमश: 4.3% और 9.3% हिस्सा लिये हुए थी।[29] विनिर्माण से जुडे लोगों की संख्या, सरकार के सभी स्तर के कर्मचारियों की संख्या की तुलना में 1.7:1 के अनुपात में थी। हालांकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था विकसित स्तर पर पहुंच गई है और इसका सेवा क्षेत्र, सकल घरेलू उत्पाद का 67.8% है, अमेरिका के संयुक्त राज्य अभी भी एक औद्योगिक शक्ति बनी हुई है।[30] विनिर्माण कम्पनियाँ, सकल व्यापार रसीदों के थोक और खुदरा व्यापार की अग्रणी बनी हुई है। फ़्रेंचाइज़िंग व्यवसाय मॉडल में, मैकडॉनल्ड्स और सबवे दुनिया के दो सबसे जानी-मानी ब्रांड हैं। कोका-कोला दुनिया की सबसे मान्यता प्राप्त शीतल पेय कंपनी है।[31]
रासायनिक उत्पाद अग्रणी विनिर्माण क्षेत्र हैं।[32] संयुक्त राज्य दुनिया में तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है, साथ ही इसका दूसरा सबसे बड़ा आयातक भी है।[33] यह दुनिया में विद्युत और परमाणु ऊर्जा के निर्माण के साथ ही तरल प्राकृतिक गैस, सल्फर, फॉस्फेट, और नमक निर्माण में भी अग्रणी है। नेशनल माइनिंग एसोसिएशन कोयले और अन्य खनिजों, जिसमें बेरेलियम, तांबा, सीसा, मैग्नीशियम, जिंक, टाइटेनियम और अन्य शामिल हैं, से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराता है।[34][35]
कृषि, सकल घरेलू उत्पाद का 1% से भी कम हिस्सा है,[30] फिर भी संयुक्त राज्य मक्का[36] और सोयाबीन[37] का दुनिया का शीर्ष उत्पादक है। राष्ट्रीय कृषि सांख्यिकी सेवा, कृषि उत्पादों संबन्धित आंकड़े उपलब्ध कराती है जिसमें मूंगफली, जई, राई, गेहूं, चावल, कपास, मकई, जौ, सूखी घास, सूरजमुखी, और तिलहन आदि शामिल हैं। इसके अलावा, अमेरिका के संयुक्त राज्य कृषि विभाग(यू॰एस॰डी॰ए॰) गोमांस, कुक्कुट, सूअर का मांस, और डेयरी उत्पादों संबन्धित पशुधन आंकड़े प्रदान करती है। देश आनुवांशिक संशोधित फसल का प्राथमिक विकासक और उत्पादक है, वर्तमान में दुनिया भर के बायोटेक फसलों का आधा हिस्सा इसके पास है।[38]
चित्र दीर्घा
- एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
- स्वतंत्रता की प्रतिमा
- निचले मेनहट्टन
- चीनाटौन, न्यूयॉर्क शहर
- न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी
- सेंट्रल पार्क
- न्यूयॉर्क में कला के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम
- ब्रुकलिन ब्रिज
- भारत स्क्वायर, जर्सी सिटी
- लिबर्टी बेल, फिलाडेल्फिया
- लिंकन मेमोरियल, वाशिंगटन, डीसी
- वाशिंगटन स्मारक
यह भी देखिए
टिप्पणियाँ
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
- आधिकारिक जालस्थल (अंग्रेज़ी)
- आधिकारिक जालस्थल (स्पेनी)
- स्पान - भारत में अमेरिकी दूतावास की पत्रिका
- USA Full Form (हिन्दी)
Not Bablu Don.