2018 एशियाई खेल

अट्ठारहवें एशियाई खेल

अट्ठारहवें एशियाई खेल, जो कि जकार्ता पालेमबांग २०१८ के नाम से भी जाने जाते हैं, सम्पूर्ण एशिया की सबसे बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन १८ अगस्त से २ सितम्बर २०१८ के मध्य इण्डोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग शहरों में किया गया था।

अट्ठारहवें एशियाई खेल

2018 एशियाई खेलों का आधिकारिक चिह्न
मेजबान शहर जकार्ता तथा पालेमबांग, इण्डोनेशिया[1]
वाक्य "एशिया की उर्जा"[2]
(इण्डोनेशियाई: Energi Asia)
प्रतिभागी देश 45
स्पर्धाएँ 40 खेलों में 465 स्पर्धाएँ
उद्घाटन समारोह 18 अगस्त[3]
समापन समारोह 2 सितम्बर
आधिकारिक उद्घाटन जोको विडोडो
इण्डोनेशिया के राष्ट्रपति
आधिकारिक समापन जुसुफ़ कल्ला
इण्डोनेशिया के उपराष्ट्रपति
खिलाड़ी शपथ अर्की दिकनिया विस्नु
मशाल जलाने वाला सुसी सुसान्ति
मुख्य आयोजक गेलोरा बुंग कर्णों स्टेडियम[4]
जालस्थल आधिकारिक जालस्थल
इंचियोन 2014 हांगज्होऊ 2022  >

ऐसा पहली बार है जब एशियाई खेल दो नगरों जकार्ता (जो कि पूर्व में 1962 एशियाई खेलों का आयोजन कर चुका है) तथा दक्षिण सुमात्रा प्रान्त की राजधानी पालेमबांग में आयोजित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त आयोजन स्थल दोनों नगरों के समीप स्थित बानदुंग तथा बांतेन में भी हैं। उद्घाटन व समापन समारोह जकार्ता के गेलोरा बुंग कर्णों स्टेडियम में आयोजित होंगे।

पहली बार ईस्पोर्ट्स तथा कैनोए पोलो को भी प्रदर्शनी खेलों के रूप में शामिल किया गया है। ईस्पोर्ट्स को 2022 एशियाई खेलोंं में मुख्य खेलों में शामिल किया जायेगा।

बोली प्रक्रिया

हनोई

वियतनाम की राजधानी हनोई को वास्तविक रूप से मेज़बान चुना गया था जिसने बोली के दौरान सुराबया तथा दुबई को पछाड़ा था। इस नगर को आधिकारिक रूप से ८ नवम्बर २०१२ को मेज़बान चुना गया था जब इसे सुराबया के १४ मत की तुलना में २९ मत मिले थे।[5] दुबई अंतिम समय पर बोली से भविष्य की बोलियों पर ध्यान देनें की बात कहकर हट गया था। हालाँकि संयुक्त अरब अमीरात की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के उपाध्यक्ष ने बोली वापस लेने के दावों को झूठा करार दिया और कहा कि दुबई ने २०१८ एशियाई खेलों की मेजबानी के लिये बोली ही नहीं लगाई थी केवल विचार किया था।[6][7][8]

मगर मार्च २०१४ से वियतनाम की इतने बड़े स्तर के आयोजन सम्पन्न कराने की क्षमता पर प्रश्न उठने लगे। यह चिन्ता मुख्य रूप से अपेक्षित बजट US$१५० मिलियन को लेकर थी। ऐसे कुछ दावे US$३०० मिलियन तक की राशि के थे। कुछ समीक्षकों ने कहा कि २००३ दक्षिणपूर्व एशियाई खेल हेतु बनाये गये स्टेडियम का अभी तक उपयोग नहीं हुआ है।[9] वियतनाम ओलम्पिक समिति के पूर्व अध्यक्ष हा कुंग दू ने ने भी दावा किया कि एशियाई खेलों के आयोजन से पर्यटन को बढ़ावा नहीं मिलेगा।[10]

१७ अप्रैल २०१४ को वियतनामी प्रधानमन्त्री गुयेन तन दुंग हनोई का मेजबानी से नाम वापस लेने की अधिकारिक रूप से घोषणा की। उन्होंने इसके लिये मुख्य रूप से कम तैयारियों तथा आर्थिक मंदी का हवाला दिया।[11] अधिसंख्य वियतनामी जनता ने इस कदम का स्वागत किया।[12] वियतनाम पर किसी प्रकार का जुर्माना भी नहीं लगाया गया।[13]

जकार्ता तथा पालेमबांग का चयन

हनोई के आयोजन से नाम वापसी के पश्चात् एशिया ओलम्पिक समिति (ओ॰सी॰ए॰) ने कहा कि इण्डोनेशिया, चीन व संयुक्त अरब अमीरात मेजबानी पाने के सशक्त दावेदार हैं। चूंकि इण्डोनेशियाई नगर सुरबया बोली में दूसरे स्थान पर रहा था इस कारण से उसकी दावेदारी प्रबल थी और चयनित होने की अवस्था में वह इन खेलों की मेजबानी को तैयार भी था। फिलिपीन्स तथा भारत ने भी आयोजन में रूचि दिखायी लेकिन भारत अपनी दावेदारी प्रस्तुत नहीं कर सका क्योंकि ओ॰सी॰ए॰ ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से अंतिम तिथि बढ़ाने के बावजूद भी कोई भी जवाब नहीं मिला।

५ मई २०१४ को ओ॰सी॰ए॰ कुछ इण्डोनेशियाई नगरों जैसा जकार्ता, सुराबया, बांदुंग तथा पालेमबांग का निरीक्षण किया। सुराबया ने २०२१ एशियाई युवा खेलोंं की मेजबानी के कारण मेजबानी से पीछे हट गया।[14] २५ जुलाई २०१४ को ओ॰सी॰ए॰ की कुवैत नगर में हुई बैठक में जकार्ता को इन खेलों के लिये मेज़बान तथा पालेमबांग को सह-मेजबान घोषित किया।[15] २० सितम्बर २०१४ को इण्डोनेशिया ने मेज़बान नगर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये[16] तथा 2014 एशियाई खेल के समापन समारोह के दौरान ओसीए ने इण्डोनेशिया को प्रतीकात्मक रूप से अगले खेलों के लिये मेज़बान घोषित किया।[17][18][19]

पहले ओ॰सी॰ए॰ ने इन खेलों को वर्ष २०१८ के बजाय २०१९ में कराने की योजना बनायी थी ताकि यह आयोजन ओलम्पिक से दो वर्ष के ठीक एक वर्ष पूर्व हो सकें मगर इण्डोनेशिया को मेजबानी देने के बाद इस योजना बदलना पड़ा क्योंकि उस वर्ष में इण्डोनेशिया में आम चुनाव होने थे।[20][21]

विकास तथा तैयारियाँ

जुलाई २०१८ के अनुसार ६.६ ट्रिलियन इण्डोनेशियाई रुपिया बजट आवंटित किया गया था।[22][23][24]

ब्रांडिंग तथा आकृति

2018 एशियाई खेलों के शुभंकर भिन-भिन, काका, तथा अतुंग

२०१८ एशियाई खेलों के प्रतीक का पहली बार अनावरण ९ सितम्बर २०१५ को देश के राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर किया गया। इसका प्रतीक चिह्न इण्डोनेशिया के दुर्लभ पक्षी पारादाइसा पर आधारित था।

इसकी आलोचना होने पर आयोजकों ने इस आकृति को जनवरी २०१६ में वापस ले लिया। इसकी अंतिम आकृति २८ जुलाई २०१६ को जारी हुई जिसका शीर्षक "एशिया की उर्जा" था जो कि गेलोरा बुंग कर्णों स्टेडियम की प्रतिकृति के ऊपर छपा था, जिसका प्रमुख उद्देश्य एशियाई देशों के मध्य एकता को प्रतिबिम्बित करना था।[25][26][27]

उसी दिन इन खेलों के चिह्न के साथ-साथ तीन शुभंकर भी जारी हुए[26] जो भिन-भिन पक्षी, बवियन हिरण अतुंग तथा जावी गैण्डा काका थे।[28][29] ये तीनों ही क्रमशः देश के पूर्वी, मध्य तथा पश्चिमी भागों का प्रतिनिधित्व करते हैं।[30] इसके साथ ही वे क्रमशः रणनीति, गति तथा ताकत को भी दर्शाते हैं।

जुलाई २०१८ में इण्डोनेशियाई एशियाई खेल आयोजन समिति ने पदक की आकृतियों का अनावरण किया, जिसमें एशियाई खेलों का प्रतीक तथा बाटिक तरीके से सभी इण्डोनेशियाई क्षेत्रों की सांस्कृतिक विविधता और उनके मध्य संगठन को दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त इसके माध्यम से अट्ठारहवें एशियाई खेलों लेने वाले खिलाड़ियों की सांस्कृतिक, धार्मिक तथा नस्ली विविधता को भी दर्शाया गया है।[31]

आधिकारिक गीत

१३ जुलाई २०१८ को इण्डोनेशियाई एशियाई खेल आयोजन समिति ने २०१८ एशियाई खेलों की आधिकारिक गीत एल्बम, एनर्जी ऑफ़ एशिया का अनावरण किया। इस एल्बम में 13 गाने हैं।[32]

मशाल दौड़

मशाल दौड़ का आरम्भ १५ जुलाई २०१८ को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से हुआ जहाँ प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन हुआ था। जुलाई २०१८ में योग्यकार्ता के निकट स्थित प्रम्बनन के हिन्दू मन्दिरों के ब्रह्मा मैदान में एक आयोजन हुआ जहाँ भारत द्वारा जलाई गयी मशाल को बुझाया गया तथा इण्डोनेशियाई प्राकृतिक लौ जलाई गयी जो कि म्रापेन, मध्य जावा से ली गयी थी। इसके बाद पूरे देश भर में मशाल दौड़ का आयोजन हुआ।

यह दौड़ इण्डोनेशिया के १८ प्रान्तों के ५४ नगरों से होकर गुजरी, जिसमें मेज़बान नगर भी शामिल थे। इस मशाल ने लगभग 18,000 किलोमीटर (59,000,000 फीट) की यात्रा की।[33] दौड़ का समापन १७ अगस्त को राष्ट्रीय स्मारक पर इण्डोनेशिया के ७३वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुआ, जिसके पश्चात् मशाल को अगले दिन गेलोरा बुंग कर्णों स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के लिये लाया गया।[34]

खेल

समारोह

उद्घाटन समारोह का एक दृश्य

उद्घाटन समारोह १८ अगस्त २०१८, शनिवार को शाम ७ बजे पश्चिमी इण्डोनेशियाई समय (जीएमटी+७) बजे प्रारम्भ हुआ। १२ वर्षों बाद उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधियों ने एक साथ कोरियाई एकीकरण ध्वज के अन्तर्गत मार्च किया। खेलों का आधिकारिक उद्घाटन इण्डोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने किया।[35]

खेल

मार्च २०१७ में एशियाई ओलम्पिक ने घोषणा की कि इस खेलों में ४२ विभिन्न खेलों की ४८४ स्पर्धाएँ आयोजित होंगी, जिसमें 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के २८ स्थायी ओलम्पिक खेल, ५ अतिरिक्त खेल जो 2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में खेले जाने हैं तथा कुछ वे भी खेल शामिल किये जो ओलम्पिक में नहीं होते। अप्रैल २०१७ में बेल्ट कुश्ती, क्रिकेट, कुरश, स्केटबोर्डिंग, साम्बो और सर्फिंग खेल हटा दिये गए तथा ब्रिज, जेट स्की, जुजित्सू, पैराग्लाईडिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, ताइक्वाण्डो (सभी ग़ैर ओलम्पिक भार वर्ग) तथा वुशु की स्पर्धाओं में भी कटौती कर दी गयी।

अंतिम कार्यक्रम सितम्बर २०१७ में जारी हुआ जिसमें ४० खेलों की ४६२ प्रतियोगिताएँ शामिल की गयीं।


  • कबड्डी
  • कराटे
  • मार्शल आर्ट
    • जुजित्सू
    • कुराश
    • पेंकाक सिलत
    • साम्बो
    • वुशु
  • मॉडर्न पेंटाथलन
  • पैराग्लाइडिंग
  • रोलर स्पोर्ट्स
    • इनलाइन स्पीड स्केटिंग
    • स्केटबोर्डिंग
  • नौकायन
  • रग्बी सेवेन्स
  • सेलिंग
  • सेपकटकरा

प्रदर्शनी खेल
  • ईस्पोर्ट्स
  • कैनोए पोलो

प्रतिभागी राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ

एशियाई ओलम्पिक परिषद के सभी ४६ सदस्यों ने इन खेलों में भाग लिया।[36] कुछ स्पर्धाओं में उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया की एकीकृत टीम ने हिस्सा लिया, जैसा कि उन्होंने पहले 2018 शीतकालीन ओलम्पिक के दौरान भी किया था। दोनों देशों ने उद्घाटन तथा समापन समारोह में भी एकीकृत ध्वज के अन्तर्गत भाग लिया।[37]

उद्घाटन समारोह से दो दिन पूर्व कुवैत को भी अपने ध्वज के अन्तर्गत खेलने की अनुमति मिल गयी। इससे पूर्व वे स्वतंत्र एशियाई खिलाड़ी के तौर पर भाग लेने वाले थे।[38]

नीचे सभी राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों की सूची दी गयी है तथा कोष्टक में सदस्य दल की संख्या दी गयी है।

प्रतिभागी राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ[39]

कार्यक्रम

स्रोत[69][70]

 OC उद्घाटन समारोह ●  स्पर्धा प्रतियोगिताएँ 1 स्वर्ण पदक प्रतियोगिता CC समापन समारोह
अगस्त/सितम्बर10
शुक्र
11
शनि
12
रवि
13
सोम
14
मंगल
15
बुध
16
गुरु
17
शुक्र
18
शनि
19
रवि
20
सोम
21
मंगल
22
बुध
23
गुरु
24
शुक्र
25
शनि
26
रवि
27
सोम
28
मंगल
29
बुध
30
गुरु
31
शुक्र
1
शनि
2
रवि
स्पर्धाएँ
समारोहOCCCलागू नहीं
तीरंदाजी448
कलात्मक तैराकी112
एथलेटिक्स4117791048
बैडमिंटन2237
बेसबॉल11
बास्केटबॉल

5 x 5

22

3 x 3

22
बॉलिंग111126
मुक्केबाजी1313
ब्रिज336

कैनोइंग

स्लालोम224
स्प्रिंट6612
पारम्परिक नौका दौड़2215
साइक्लिंग बीएमएक्स (दौड़)22
माउंटेन बाइक224
रोड1124
ट्रैक2323414
गोताखोरी2222210
घुड़सवारी

Dressage

112
इवेंटिंग22
जम्पिंग112
तलवारबाजी22222212
मैदानी हॉकी112
फुटबॉल112
गोल्फ़44
जिम्नास्टिक कलात्मक1125514
लयबद्ध112
ट्रैम्पोलिन22
हैंडबॉल112
जेट स्की1214
जुडो455115
जुजित्सू3328
कबड्डी22
कराटे44412
कुराश3227
मॉडर्न पेंटाथलन112
पैराग्लाइडिंग2226
पेनकाक सिलत8816
रोलर स्पोर्ट्स

रोलर स्केटिंग

22
स्केटबोर्डिंग44
नौकायन8715
रग्बी सेवेन्स22
सेलिंग1010
साम्बो224
सेपकटकरा21126
निशानेबाजी2432232220
सॉफ्ट टेनिस2125
सॉफ्टबॉल11
स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग2226
स्क्वाश224
तैराकी77786641
टेबल टेनिस2125
ताइक्वाण्डो4332214
टेनिस235
ट्राईथलन1113
वॉलीबॉल बीच112
इंडोर112
वाटर पोलो112
भारोत्तोलन2212222215
कुश्ती554418
वुशु1232614
दैनिक पदक स्पर्धा21292833423726363929363431461468
संचयी योग215078111153190216252291320356390421467468468
अगस्त/सितम्बर10
शुक्र
11
शनि
12
रवि
13
सोम
14
मंगल
15
बुध
16
गुरु
17
शुक्र
18
शनि
19
रवि
20
सोम
21
मंगल
22
बुध
23
गुरु
24
शुक्र
25
शनि
26
रवि
27
सोम
28
मंगल
29
बुध
30
गुरु
31
शुक्र
1
शनि
2
रवि
स्पर्धा

समापन समारोह

इन खेलों का समापन समारोह २ सितम्बर २०१८ दिन रविवार को पश्चिमी इण्डोनेशियाई समय के अनुसार ७:०० बजे आयोजित हुआ।[71] यह समारोह भारी वर्षा के बीच गेलोरा बुंग कर्णों स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में स्थानीय कलकारों के अतिरिक्त भारत के सिद्धार्थ स्लाथिया, दक्षिण कोरिया के इकोन और सुपर जूनियर ने गीत गाये।[72] हांगझोऊ के महापौर शु लियि को 2022 एशियाई खेलों के आयोजक होने के नाते खेल ध्वज दिया गया।[73]

पदक तालिका

  *   मेज़बान देश (  इण्डोनेशिया)

क्रमांकटीम/एनओसीस्वर्णरजतकांस्यकुल
1  चीनी जनवादी गणराज्य1329265289
2  जापान755674205
3  दक्षिण कोरिया495870177
4  इण्डोनेशिया *31244398
5  उज़्बेकिस्तान21242570
6  ईरान20202262
7  चीनी ताइपे17193167
8  भारत15243069
9  कज़ाकिस्तान15174476
10  उत्तर कोरिया12121337
11–37शेष एनओसी78119205402
कुल (37 एनओसी)4654656221552

इन्हें भी देखें

भारत का एशियाई खेल में पदक

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र