३ दिसम्बर

दिनांक
<<दिसम्बर>>
सोमंबुगुशु
१०१११२१३१४
१५१६१७१८१९२०२१
२२२३२४२५२६२७२८
२९३०३१
2024

3 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 337वॉ (लीप वर्ष में 338 वॉ) दिन है। साल में अभी और 28 दिन बाकी है।१२३४५६७८९

प्रमुख घटनाएँ

  • १७९०लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
  • १७९६बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
  • १८२९ – वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
  • १८२४ – अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।
  • १८२८ – एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
  • १८२९ – वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
  • १८६० – मारगाओ निवासी अगस्टिनो लोउरेंको ने पेरिस से रसायन शा में डॉक्टरेट की डिग्री पूरी की। संभवतः वे प्रथम भारतीय थे, जिन्होंने विदेश से अपनी डाक्टरेट की डिग्री पूरी की थी।
  • १९१० – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
  • १९१२तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
  • १९४३द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति फेंकलिन डी रूजवेल्ट, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और तुर्की के राष्ट्रपति इस्मत इनोनु द्वितीय काईरो सम्मेलन में मिले।
  • १९४८पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई।
  • १९५९भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • १९६७ – भारत का पहला रॉकेट रोहिणी आर एच ७५ को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
  • १९६७इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
  • १९७१भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
  • १९७२ – होन्डुरान के सेना जनरल ओस्वाल्डो लोपेज अरेलानो ने राष्ट्रपति रमोन क्रुज का तख्ता पलट किया।
  • १९७४ – एक हालैंड (डच) यात्री विमान श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सभी १९१ यात्रियों की मौत हो गई।
  • १९७५लाओस गणराज्य घोषित।
  • १९७७ – जीन बेडेल बोकासा ने स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।
  • १९८०पुर्तगाल के प्रधानमंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो की लिस्बन में विमान दुर्घटना में मौत हो गई।
  • १९८४ – भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
  • १९८९रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
  • १९९४ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
  • १९९९ – विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन,
  • १९९९चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।
  • २००० – विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित
  • २०००आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
  • २००१गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।
  • २००२ – यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
  • २००४ – पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज।
  • २००४ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत।
  • २००४भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
  • २००८ – मुंबई में हुई २६ नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
  • २०१२फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

जन्म

निधन

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कडियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र