हेनरी स्टुअर्ट, लॉर्ड डार्न्ले

हेनरी स्टुअर्ट या स्टुअर्ट, अल्बानी का ड्यूक (7 दिसम्बर 1545 – 10 फरवरी 1567), जिसकी १५६५ से पहले नाम की शैली लॉर्ड डॉर्न्ले थी, कर्को-फील्ड में १५६७ में अपनी हत्या से पहले तक स्कॉटलैंड का पटराजा था।[1]

हेनरी, लॉर्ड डार्न्ले
स्कॉटिश पटराजा
शासनकाल29 जुलाई 1565 – 10 फरवरी 1567
जन्म7 दिसम्बर 1545
टेंपल न्युसैम, यॉर्कशायर, इंग्लैंड
निधन10 फ़रवरी 1567(1567-02-10) (उम्र 21)
कर्क ओ-फील्ड, एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड
समाधि
हॉलीरूड ऐबी
जीवनसंगीमैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी)
वि. 1565; अल. 1567
संतानजेम्स ६
घरानास्टुअर्ट राजघराना
पितामैथ्यु स्टीवर्ट, लेनॉक्स का चौथा अर्ल
मातामार्गरेट डगलस
धर्मरोमन कैथोलिक

वह मैथ्यु स्टीवर्ट, लेनॉक्स का चौथा अर्ल व उसकी पत्नी मार्गरेट डगलस का दूसरा बेटा था। डार्न्ले के नाना आर्किबाल्ड डगलस और नानी हेनरी सप्तम की बेटी मार्गरेट टुडोर थीं जो स्कॉटलैंड के जेम्स चतुर्थ की विधवा भी थीं। ऐसा माना जाता है कि हेनरी स्टुअर्ट का जन्म ७ दिसम्बर को हुआ था। वह स्कॉटलैंड की रानी मैरी १ का फुफेरा भाई व दूसरा पति और इंग्लैंड के राजा जेम्स १ का पिता था। जेम्स, एलिज़ाबेथ प्रथम के बाद इंग्लैंड व स्कॉटलैंड का संयुक्त राजा बना था।[2]

शुरुवाती जीवन

युवा हेनरी स्टुअर्ट, भविष्य में स्कॉटों का पटराजा

डार्न्ले का जन्म 1545 में लीड्स के टेम्पल न्युसैम में हुआ था जो इंग्लैंड के यॉर्कशायर में है। अपने माता-पिता दोनों के जरिए वह इंग्लैंड व स्कॉटलैंड दोनों सिहांसनों का दावेदार था। उसकी माँ इंग्लैंड के हेनरी सप्तम व पिता स्कॉटलैंड के जेम्स द्वितीय के वंशज थे।

डार्न्ले के पिता पर स्कॉटलैंड में देशस्रोह का आरोप लगा था। उनपर आरोप था कि वो स्कॉट होते हुए भी गुईज़ की मैरी व कार्यकारी स्कॉट शासक ऐरन के खिलाफ अंग्रेजों के रफ़ वूईंग नामक छद्म युद्ध में उनका साथ दिया था। रफ वूईंग, हेनरी अष्टम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ़ छेडा था जब स्कॉटों ने राजकुमारी मैरी की शादी हेनरी के पुत्र से करने से इंकार कर दिया। हेनरी के सैनिक स्कॉटिश सीमाओं में सेंधमारी कर के मैरी का अपहरण करने के लिए ढूंढते रहते थे। इससे बचाने के लिए इस समय मैरी की माँ ने उन्हें फ्राँस भेज दिया था। देशद्रोह साबित होने पर लेनॉक्स के अर्ल की स्कॉटिश संपत्तियों १५४५ में जब्त कर लिया गया।[2]लेनॉक्स इंग्लैंड में २२ वर्षों तक शरणार्थी की तरह रहा और स्कॉटलैंड १५६४ को लौटा। डार्न्ले की माँ ने १५२८ में स्कॉटलैंड छोड दिया था।[3]

राजसी शिक्षा

लॉर्ड डार्न्ले की शीक्षा-दीक्षा बहुत बेहतरीन व राजसी मानकों के हिसाब से हुई थी। उसे लैटिन, स्कॉटिश-गैलिक, अंग्रेजी व फ्रेंच भाषाओं का ज्ञान था। उसने गायन, वादन और नृत्य में बहुत तरक्की कर ली थी। उसके शिक्षकों में एक स्कॉटिश स्कॉळर व लेखक जॉन एल्डर थे। वो एंग्लो-स्कॉटिश एकीकरण की वकालत करते थे। उनका मानना था मैरी व एडवर्ड ६ के विवाह से यह आसानी से संभव हो सकता है। उन्होंने १५४३ में एडवर्ड के पिता व उस वक्त इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम को इसकी सलाह भी दी थी, जिसके बाद हेनरी ने ऐसा करने के लिए रफ़ वूईंग नामक छद्म युद्ध तक कर डाला।[4]

डार्न्ले एक हृष्ट-पुष्ट व मजबूत शरीर वाला नौजवान था, एक अच्छ घुडसवार, अस्त्रों-शस्त्रों का जानकार व शिकार पसंद कुलीन घराने का युवक था।[5]

स्कॉटों की रानी मैरी से विवाह

लॉर्ड डॉर्न्ले और मैरी, स्कॉटों की रानी (चित्र लगभग 1565ई. के आसपास का, अब हार्डविक हॉल में है।)[6]

१२ फरवरी १५६५ को डार्न्ले, मैरी से मिलने एडिनबर्ग पंहुचा। 17 फरवरी को वह मैरी से फाइफ के वेमिस किले में मिला। हॉलहिल के जेम्स मैलविले ने सूचना दी थी कि रानी मैरी डार्न्ले से मिलकर बहुत खुश हुईं थीं और उससे अधिक आकर्षक व कुलीन लंबे कद-काठी वाले नौयुवक से पहले कभी नहीं मिली थीं।[7] २४ फरवरी के बाद से वह मैरी के साथ ही उनके महल में रहा।

उपाधियाँ, शैलियाँ, सम्मान और कुल-चिन्ह

लॉर्ड डार्न्ले का शाही चिन्ह

उपाधियाँ व शैलियाँ

  • 7 दिसम्बर 1545 – 15 मई 1565: मास्टर ऑफ लेनॉक्स (स्कॉटलैंड); लॉर्ड डार्न्ले (अंग्रेज उपाधि)।
  • 15 मई – 20 जुलाई 1565: रॉस का अर्ल और लॉर्ड ऑफ आर्डमनाक।[8]
  • 20–28 जुलाई 1565: ड्यूक ऑफ अल्बानि।
  • 28 जुलाई 1565 – 10 फरवरी 1567: हिज़ ग्रेस द किंग ऑफ स्कॉट्स।

सम्मान

  • फरवरी 1565: ऑर्डर ऑफ सेंट माइकल, फ्राँस के राजा चार्ल्स ९ द्वारा प्रद्दत।[9]

सन्दर्भ

संदर्भ ग्रंथ

  • पुस्तक: Darnley: A Life of Henry Stuart, Lord Darnley, Consort of Mary Queen of Scots, लेखक:कैरोलीन बिंघम, भाषा: (अंग्रेज़ी में)
  • पुस्तक: Mary, Queen of Scots and the Murder of Lord Darnley, लेखक: एलिसन वेऍर, भाषा: (अंग्रेज़ी में)


स्कॉटिश राजशाही
खाली
Title last held by
फ्राँसिस २, फ्राँस का राजा
स्कॉटिश पटराजा
1565–1567
खाली
Title next held by
डेनमार्क की ऐने
Peerage of Scotland
नई रचनाअल्बानी का ड्यूक
चौथी स्थापना
1565–1567
उत्तराधिकारी
जेम्स स्टुअर्ट

Not Bablu Don.

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र