हुंडई मोटर कंपनी

दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता

ह्यंडै मोटर कंपनी (कोरियाई: 현대자동차, 現代自動車; अंग्रेज़ी: Hyundai Motor Company; File:현대자동차.ogg ), एक दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय मोटर वाहन निर्माता कंपनी है, जिसका मुख्यालय सियोल में है। कंपनी की स्थापना 1967 में हुई थी और इसकी 32.8% स्वामित्व वाली सहायक कंपनी किआ मोटर्स और इसकी 100% स्वामित्व वाली सहायक सहायक कंपनी जेनेसिस मोटर्स[4] को मिला कर, ह्यंडै मोटर समूह स्थापित की गई थी। यह दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा वाहन निर्माता कंपनी है।[5]

ह्यंडै
प्रकार सार्वजनिक कंपनी Edit this on Wikidata
व्यापार करती है लंदन शेयर बाजार,[1] नैस्डैक Edit this on Wikidata
उद्योग मोटर वाहन उद्योग[2] Edit this on Wikidata
नियति सक्रिय
स्थापना सियोल[2] Edit this on Wikidata 1967 Edit this on Wikidata
संस्थापक चुंग जु-युंग Edit this on Wikidata
मुख्यालय सियोल[2] Edit this on Wikidata, दक्षिण कोरिया[3][2] Edit this on Wikidata
उत्पाद ट्रक, मोटरवाहन Edit this on Wikidata
सहायक कंपनियाँ बोस्टन डायनेमिक्स Edit this on Wikidata
वेबसाइट https://www.hyundai.com/ Edit this on Wikidata

ह्यंडै, उल्सान, दक्षिण कोरिया में दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत मोटरवाहन निर्माण कारखाना संचालित करती है[6], जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.6 लाख इकाई है। कंपनी दुनियाभर में करीब 75,000 लोगों को रोजगार देती है। ह्यंडै अपने वाहनों को 193 देशों में 5000 डीलरशिप और शोरूम के माध्यम से बेचती है।[7]

क्षेत्रीय संचालन

भारत

श्रीपेरंबुदुर के पास इरुंगट्टुकोटाई में हुंडई के विनिर्माण कारखाना, चेन्नई, भारत

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड[8] भारत में वर्तमान में दूसरा सबसे बड़ा वाहन निर्यातक है।[9] यह भारत को छोटी कारों के लिए वैश्विक विनिर्माण का केन्द्र बना रही है।

हुंडई भारत में कई उत्पाद बेचती है, सबसे लोकप्रिय सैंट्रो जिंग, आई10[10], हुंडई ईओन और आई20 हैं। 3 सितंबर 2013 को, हुंडई ने अपने सबसे सफल कार का पेट्रोल और डीजल संस्करणों में नया उत्पाद ग्रैंड आई10[11] जारी किया। इसके अन्य उत्पाद में गेटज़, एक्सेंट, एलांत्र, दूसरी पीढ़ी की वरना, सांता फ़े और सोनाटा ट्रांसफ़ॉर्म शामिल हैं। हुंडई का भारत के तमिलनाडु राज्य में श्रीपेरंबदुर में दो विनिर्माण संयंत्र स्थित हैं। दोनों संयंत्रों की संयुक्त वार्षिक उत्पादन क्षमता 600,000 इकाइयों की है। वर्ष 2007 में, हुंडई ने हैदराबाद में अपनी आरएंडडी सुविधा कि शुरूआत की, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के करीब 450 इंजीनियर कार्यरत है।

जून 2017 में, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कारों के लिए छूट प्रदान करने के संबंध में अनुचित व्यापारिक व्यवहारों के लिए 87 करोड़ ($13.6मिलियन) का कंपनी पर जुर्माना लगाया।[12]

उत्पाद

वर्तमान

सेडान, हैचबैक और स्पोर्ट्स कारें

  • एक्सेंट/वरना
  • असलन
  • एलांट्रा/एवेंटे/लेंट्रा
  • इओन
  • आई20
  • ग्रांडेयर/अजेरा/एक्सजी (मूल रूप से हुंडई और मित्सुबिशी की एक संयुक्त परियोजना)
  • आई10/ग्रैंड आई10
  • आई20
  • आई30
  • हुंडई आई40
  • मिस्ट्रा (बैग और हुंडई की संयुक्त परियोजना)
  • हुंडई सोनाटा
  • वैलोस्टर
  • एक्सेंट
  • हुंडई क्रेटा
हुंडई इओन
हुंडई इओन 
हुंडई आई10
हुंडई आई10 
हुंडई एक्सेंट
हुंडई एक्सेंट 
हुंडई आई20
हुंडई आई20 
हुंडई आई30
हुंडई आई30 
हुंडई आई40
हुंडई आई40 
हुंडई एलांट्रा
हुंडई एलांट्रा 
हुंडई सोनाटा
हुंडई सोनाटा 
हुंडई ग्रांडेयर
हुंडई ग्रांडेयर 
हुंडई वैलोस्टर टर्बो
हुंडई वैलोस्टर टर्बो 
हुंडई जेनेसिस कूप
हुंडई जेनेसिस कूप 
हुंडई जेनेसिस
हुंडई जेनेसिस 
हुंडई ईक्युस
हुंडई ईक्युस 

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र