स्लोवाकिया

स्लोवाकिया युरोप महाद्वीप मे स्थित एक देश है। १ जनवरी १९९३ को चेकोस्लोवाकिया से अलग होने के बाद इस गणराज्य का निर्माण हुआ था। यहाँ की राजधानी ब्रातिस्लावा है।

स्लोवाक गणराज्य
Slovenská republika
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रवाक्य: none
राष्ट्रगान: नाद टैट्रू सा ब्लिस्का
("Lightning Over the Tatras")
(ततरा के ऊपर बिजली कौंधती है)
अवस्थिति: स्लोवाकिया
राजधानी
और सबसे बड़ा नगर
ब्रातिस्लावा
48°08′N 17°06′E / 48.133°N 17.100°E / 48.133; 17.100
राजभाषा(एँ) स्लोवाक
सरकार गणराज्य
 -  राष्ट्रपति जुज़ाना कापुतोवा[1]
 -  प्रधानमन्त्री एडुअर्ड हेगर[2][1]
स्वतंत्रता चेकोस्लोवाकिया से
 -  Date 1 जनवरी, 1993[3] 
क्षेत्रफल
 -  कुल 49,035 km2 (130th)
 -  जल (%) नगण्य
जनसंख्या
 -  2008 जनगणना 54,12,254 (111)
 -  2001 जनगणना 5,379,455
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2005 प्राक्कलन
 -  कुल $85.14 अरब (60th)
 -  प्रति व्यक्ति $16,041 (45th)
मानव विकास सूचकांक (2003)0.849
बहुत उच्च · 42nd
मुद्रा यूरो (EUR)
समय मण्डल सीईटी (यू॰टी॰सी॰+1)
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) सीईएसटी (यू॰टी॰सी॰+2)
दूरभाष कूट 421[4]
इंटरनेट टीएलडी .sk

इतिहास

पुरातात्विक अवशेषों के अध्ययन से यह पता लगा है कि 1000 ईसा पूर्व से पहले स्लोवाकिया में बंजारे रहते थे जो एक जगह से दूसरी जगह जाते रहते थे। तत्पश्चात इलीरियन और सेल्ट जाति के लोग यहाँ स्थायी रूप से बसे। लगभग 100 ईसा पूर्व में जर्मन सेनाओं ने इन जातियों को यहाँ से खदेड़ा और स्वयं यहाँ बस गए। रोमन साम्राज्य ने इस इलाके पर कब्ज़ा करने की कोशिश की लेकिन जर्मन जातियों को हारने में असफल रहे। छठी शताब्दी तक स्लाव लोग यहाँ बस चुके थे।[1]

सन् 833 में स्लोवाकिया के क्षेत्र पर मोरावियाई साम्राज्य ने कब्ज़ा कर लिया था। सन् 863 में ईसाई मिशनरी (धर्म-प्रचारक) देश के लोगों का धर्म-परिवर्तन करने में सफल रहे, जो आज तक कायम है।[2]

सन् 907 में मोरावियाई साम्राज्य के बिखर गया और सन् 1018 में स्लोवाकिया हंगेरियाई साम्राज्य का भाग बन गया। इस समय में क्षेत्र की आर्थिक उन्नति हुई और क्षेत्र में खदानों से सोना, चांदी, एवं तांबा निकाला गया। परन्तु सन् 1237 में पूर्व से तातार लोगों ने हमला कर दिया और अर्थव्यवस्था इससे डूब गयी। इन हमलों से बचाव के लिए साम्राज्य ने जर्मन लोगों को स्लोवाकिया के कम जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्रों में बसने के लिए भेजा। इससे जर्मन लोगों का यहाँ आना शुरू हुआ जिसके नतीजतन कई खनन वाले शहरों में जर्मन लोग प्रमुख जनजातीय समूह बन गए।[3]

चौदवीं और सोलहवीं शताब्दी में हंगेइरियाई साम्राज्य के विरुद्ध विद्रोह हुए। इसके बाद तुर्कियों ने हंगरी पर कब्ज़ा कर लिया, परन्तु 1686 में हंगेरियन साम्राज्य ने उन्हें हरा दिया और स्लोवाकिया पर फिर हंगेरियन साम्राज्य का प्रभुत्व था।[3]

भूगोल

स्लोवाकिया का स्थलाकृतिक मानचित्र

स्लोवाकिया पूर्वी यूरोप में स्थित है। यह सभी तरफ़ से ज़मीन से घिरा है (अर्थात इसकी किसी सीमा पर समुद्र या महासागर नहीं है)। इसका कुल क्षेत्रफल 49,035 वर्ग किलोमीटर है। इसके उत्तर में पोलैंड है, दक्षिण में हंगरी, पूर्व में यूक्रेन और पश्चिम में चेक गणराज्य एवं ऑस्ट्रियाडैन्यूब नदी राष्ट्र की राजधानी ब्रातिस्लावा से गुज़रती है और हंगरी के साथ स्लोवाकिया की सीमा का काम करती है।[4][5] देश का लगभग 30% इलाका पहाड़ी है।[5]

जनसांख्यिकी

2008 के अनुसार, स्लोवाकिया की जनसंख्या 54,12,254 है और जनसंख्या घनत्व है 110 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर। 45% जनसंख्या 5,000 से कम जनसंख्या वाले गाँवों में रहती है। साक्षरता दर 99.6% है और औसत आयु 38.3 वर्ष। देश में 51.41% स्त्रियाँ हैं और 48.59% पुरुष। राष्ट्र के 86% लोग स्लोवाक हैं, 10% हंगेरियाई, 1.7% रोमा, 1.4% चेक, 0.3% रूसिन, 0.1% जर्मन, 0.1% पोलिश, 0.1% यूक्रेनीयाई और 0.07% मोरावियाई।[6]

स्लोवाकिया में 69% लोग रोमन कैथलिक हैं, 10% प्रोटेस्टेंट, 4% यूनानी कैथलिक और 0.9% कट्टरवादी ईसाई (ओर्थोडोक्स ईसाई)। स्लोवाकिया में 4,000 से भी कम यहूदी हैं।[7]

सरकार

स्लोवाकिया 2004 में यूरोपीय संघ का सदस्य बन गया था तथा 2007 में उसने लिस्बन संधि पर हस्ताक्षर किए

स्लोवाकिया एक संसदीय गणतंत्र है। इसके राष्ट्रीय परिषद में 150 सदस्य होते हैं जिन्हें हर 4 साल में आम चुनाव द्वारा चुना जाता है। सन् 2002 तक सांसद राष्ट्रपति का चुनाव किया करते थे और राष्ट्रपति बनने के लिए उम्मीदवार को कम-से-कम 90 सांसदों के मत हासिल करने होते थे। 2002 में स्लोवाकिया के संविधान में संशोधन किया गया और अब राष्ट्रपति आम चुनावों द्वारा चुने जाते हैं।[8]

राष्ट्रीय परिषद में बहुमत से सरकार बनती है और इस सरकार के प्रमुख प्रधानमन्त्री होते हैं।[9]

स्लोवाकिया 8 प्रशासनिक क्षेत्रों और 79 ज़िलों में बँटा हुआ है।[10]

न्याय प्रणाली

स्लोवाकिया में 55 ज़िला न्यायालय हैं, 8 क्षेत्रीय न्यायालय (उच्च न्यायालय) हैं; और एक सर्वोच्च न्यायालय है। इसके अतिरिक्त एक संवैधानिक न्यायालय भी है।[11]

अर्थव्यवस्था

2008 में स्लोवाकिया का सकल घरेलू उत्पाद 95 अरब डॉलर था।[6] 1 जनवरी 2009 को स्लोवाकिया यूरोज़ोन का भाग बन गया और यूरो ने स्लोवाकी क्राउन की जगह ले ली।

परिवहन

स्लोवाकिया चारों तरफ से भूमि से घिरा हुआ देश है। यहाँ जलमार्ग से नहीं पहुंचा जा सकता। संसार से जुड़ने के लिए यह वायु और सड़क मार्ग पर निर्भर है। ब्रातिस्लावा हवाई अड्डा यहाँ का एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और राजधानी का प्रवेशद्वार है। यह आस्ट्रिया की राजधानी वियना के वियना अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र से बहुत नजदीक स्थित है।

सन्दर्भ

ग्रन्थसूची

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र