सुल्तान (2016 फ़िल्म)

2016 की अली अब्बास जाफ़र की फ़िल्म

सुल्तान भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन अली अब्बास जाफ़र ने तथा निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में सलमान खान और अनुष्का शर्मा हैं।

सुल्तान

सुल्तान का पोस्टर
निर्देशक

अली अब्बा

स जाफ़र
निर्माता आदित्य चोपड़ा
अभिनेता सलमान खान
अनुष्का शर्मा
रणदीप हुड्डा
संपादक रामेश्वर भगत
संगीतकार विशाल-शेखर
निर्माण
कंपनी
यश राज फिल्म
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 140 करोड़ (US$20.44 मिलियन)[1][2]
कुल कारोबार 623.33 करोड़[2]

चलचित्र कथावस्तु

सुल्तान अली खान (सलमान खान) एक माध्यम आयु का पूर्व-पहलवान था, जो हरियाणा के एक छोटे से शहर में रहता था। आकाश ओबेरॉय (अमित साध) एक "प्रो टेक-डाउन" लीग का मालिक रहता है। वह इसे बहुत प्रसिद्ध करने के लिए एक भारतीय पहलवान को रखना चाहता है। इसके लिए वह सुल्तान से बात करता है, लेकिन सुल्तान साफ साफ मना कर देता है। आकाश अब उसके पहलवानी छोड़ने का कारण जानने के लिए उसके दोस्त गोविन्द (अनंत शर्मा) से बात करता है।

इसके बाद गोविन्द उसे आठ साल पहले की कहानी बताता है, जब सुल्तान को आरफा (अनुष्का शर्मा) से प्यार हो जाता है। लेकिन आरफा उसे मना कर देती है। सुल्तान इसके बाद कई महीने तक बहुत मेहनत करता है और पहलवानी के एक मुक़ाबले में हिस्सा लेता है। इस मुक़ाबले के जीतने के बाद जल्द ही आरफा और उसकी शादी हो जाती है और वो राष्ट्रीय स्तर का पहलवान बन जाता है।

कुछ समय बाद आरफा माँ बनने वाली होती है और पहलवानी छोड़ देती है। जिस दिन उसका बच्चा होने वाला होता है, उसी दिन वह एक और मुक़ाबले में जाता है और जब वापस आता है तो उसे पता चलता है कि उसका बच्चा खून की कमी के कारण मर गया है। उसका खून ओ- होता है, जो सुल्तान का भी होता है। लेकिन उसके नहीं रहने के कारण कोई और खून देने वाला भी नहीं मिलता है। इस कारण आरफा उसे ही उस बच्चे के मरने का कारण सोचती है। इसके बाद सुल्तान अकेला वहाँ रक्त-बैंक बनाने के लिए पैसे जमा करने लगता है।

इस बात का पता चलते ही आकाश सुल्तान को बोलता है कि यदि वह लीग में हिस्सा ले लेता है तो उसे उसका सपना पूरा करने के लिए पूरे पैसे मिल जाएँगे। सुल्तान मान जाता है और उसके साथ दिल्ली चले जाता है। लेकिन तब तक उसका शरीर बेढंगा और मोटा रहता है। इस कारण वह उसे फतेह सिंह (रणदीप हुड्डा) के पास छोड़ देता है, जहाँ वह कुछ सप्ताह के लिए अभ्यास करता है। पूरी तरह सेहतमंद होने के बाद पहले ही मुक़ाबले में सुल्तान जीत जाता है। लेकिन सेमी-फाइनल में उसे बहुत बुरी तरह चोट लग जाती है और वह अस्पताल में भर्ती हो जाता है। डॉक्टर आकाश को कहते हैं कि जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, उसे लड़ाई नहीं करनी चाहिए। इसके बाद आरफा अस्पताल आ जाती है और उसे इस काम को पूरा करने के लिए बोलती है। सुल्तान दर्द के बाद भी इस प्रतियोगिता को जीत जाता है और सुल्तान और आरफा फिर से एक हो जाते हैं। इसके बाद सुल्तान अपने इनाम के पैसों से एक ब्लड-बैंक बनाता है। इसके कुछ वर्षों के बाद आरफा एक बच्ची को जन्म देती है।

कलाकार

निर्माण

विकास

इस परियोजना का खुलासा जून 2015 को यूट्यूब पर किया गया था। इसमें सलमान खान हरियाणा के एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं।

संगीत

सुल्तान
चित्र:Sultan Cover 2016.jpg
गाने विशाल-शेखर द्वारा
जारी 31 मई 2016 (2016-05-31)
रिकॉर्डिंग यश राज फ़िल्म्स ,मुम्बई
संगीत शैली फ़िल्मी गाने
लंबाई ३९:१०
भाषा हिन्दी
लेबल यश राज फ़िल्म्स म्यूजिक
निर्माता आदित्य चोपड़ा
विशाल-शेखर कालक्रम

फेन
(२०१६)
सुल्तान
(२०१६)
बैंजो
(२०१६)

सुल्तान फ़िल्म के संगीत की रचना विशाल-शेखर जबकि बोल इर्षद कमील के है। गानों का एल्बम ३१ मई २०१६ को प्रदर्शित किया था। [3]

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."बेबी को बास पसन्द है"विशाल दादलानी, शाल्मली खोलगडे, इशिता, बादशाह०४:१३
2."जग घूमेया"राहत फ़तेह अली ख़ान ,सलमान ख़ान०४:४१
3."४४० वॉल्ट"मीका सिंह०४:२८
4."सुल्तान"सुखविंदर सिंह ,शादाब फरीदी०४:४०
5."सच्ची मुच्ची"मोहित चौहान, हर्षदीप कौर०३:५९
6."बुल्लैया"पापोन०५:५७
7."टुक टुक"नूरण सिस्टर्स, विशाल दादलानी०४:१२
8."जग घूमेया (औरत)"नेहा भासिन०४:४१
9."राइज़ ऑफ़ सुल्तान"विशाल–शेखर०२:४६
कुल अवधि:39:10

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र