सुभाष चंद्रा | |
---|---|
![]() | |
जन्म | 30 दिसम्बर 1950 (1950-12-30) (आयु 73)![]() |
आवास | ![]() |
पेशा | एस्सेल समूह के चेयरपरसन |
कुल दौलत | ![]() |
वेबसाइट essellgroup |
सुभाष चन्द्रा (जन्म:३० नवम्बर, १९५०) भारत के एक उद्यमी, मीडिया स्वामी तथा अभिप्रेरक वक्ता (मोटिवेशनल स्पीकर) हैं। वे भारत के सबसे विशाल टीवी चैनल समूह ज़ी मीडिया तथा एस्सेल समूह के अध्यक्ष हैं जिसने भारतीय उपग्रह टेलीविजन प्रसारण में क्रान्ति का सूत्रपात किया। उनके द्वारा १९९२ में स्थापित जी टीवी भारत में पहला केबल टीवी था।[2] आज सोनी एवं स्टार-प्लस आदि के साथ टक्कर कर रहा है। एम्मी पुरस्कार से नवाजे जा चुके चंद्रा की आत्मकथा का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में २० जनवरी २०१६ को हुए एक कार्यक्रम में किया।[3] 11 जून 2016 को वे हरियाणा से भाजपा से राज्यसभा सदस्य चुने गये।इनका चैनल राष्ट्रीय चैनल है देश क्या सोचता है वही दिखाया जाता है।।
चंद्रा जी का जन्म हिसार जिला के अदामपुर शहर, हरियाणा मे एक बरनवाल बनिया परिवार हुआ था।[4] इनका पुरा नाम सुभाष चंद्रा गोयल है।
एस्सेल समूह (Essel Group)