सानु शर्मा

सानु शर्मा (नेपाली: सानु शर्मा ) नेपाली भाषा की एक उपन्यासकार, कहानीकार, गीतकार, कवि और लेखिका हैं। उनके सात उपन्यास और एक कहानी संग्रह की पुस्तक प्रकाशित हुए हैं।[1][2][3] उनकी कहानीयों का संग्रह एकदेश्मा को 2018 में मदन पुरस्कार पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।[1][4]

सानु शर्मा
नेपाली लेखिका सानु शर्मा
स्थानीय नामसानु शर्मा
जन्मकाठमाण्डू, नेपाल
पेशालेखिका
राष्ट्रीयतानेपाली

प्रारंभिक जीवन

सानु शर्मा का जन्म काठमाडौं का प्रसूति गृह नामक सरकारी अस्पताल में हुआ था। उन्होंने अपना जीवन का बाल्यकाल नेपाल के काठमाडौं और तराई में समान रूप से बिताया।[5]

साहित्यिक गतिविधियाँ

सानु शर्मा ने 2003 में अपना पहला उपन्यास अर्धविराम प्रकाशित किया, और जीतको परिभाषा नामक दूसरा उपन्यास, 2010 में प्रकाशित किया। उन्होंने 2011 में अपना तीसरा उपन्यास अर्थ प्रकाशित किया।[6]

वर्ष 2017 में, शर्मा ने अपना चौथा उपन्यास विप्लवी प्रकाशित किया; और 2018 में उन्होंने अपनी पांचवी पुस्तक और पहली कहानी संग्रह एकदेश्मा प्रकाशित की। एकदेश्मा ने अधिक पाठकों और समीक्षकों के द्वारा प्रशंसा प्राप्त की। इसके बाद, यह पुस्तक नेपाली साहित्य के लिए सबसे बड़े पुरस्कार माने जाने वाले मदन पुरस्कार के लिए नामांकित की गई।[3][4][7]

एकदेश्मा की सफलता के बाद, शर्मा ने 2021 में अपना पांचवा उपन्यास उत्कर्ष और छठा उपन्यास फरक प्रकाशित किए। सितंबर 2023 में, उन्होंने अपनी आठवीं पुस्तक और सातवाँ उपन्यास ती सात दिन को रत्न पुस्तक भंडार से प्रकाशित किया।[8][9][10]

सानु शर्मा उपन्यासकार और कहानीकार के साथ साथ एक गीतकार और कवि भी हैँ । उन के द्वारा रचित गीत कई संगीतकारों की संगीत में विभिन्न गायक और गायिका द्वारा गाए गए हैं । मूल रूप से नेपाली भाषा में लिखी हुई उनकी कविताएँ अंग्रेजी के साथ साथ और भाषाओं में अनूदित हो के विभिन्न जगह से प्रकाशित हुई है ।[11][12]

ग्रंथ सूची

उपन्यास

  • अर्धविराम[1]
  • जीतको परिभाषा
  • अर्थ[1]
  • विप्लवी[10]
  • उत्सर्ग[10]
  • फरक[2]
  • ती सात दिन

कहानी संग्रह

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Not Bablu Don.

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र