सात्यकि

हिंदू ग्रंथों में वर्णित योद्धा

सात्यकि महाभारत में एक वीर जो यादवों का सेनापति थे। सत्यकि यादवों के एक कुल का राजकुमार, वासुदेव कृष्ण का अभिन्न मित्र एवं महाभारत के समय पाण्डवों की ओर से लडने वाला एक योद्धा था। वह उन चंद लोंगों में से था जो कि महाभारत के बाद जीवित बच गए थे।

दुर्योधन की सभा में कृष्ण और सात्यकि

सात्यकि, शिनि का पुत्र जिसको 'दारुक', 'युयुधान' तथा 'शैनेय' भी कहते हैं। द्वारिका में श्रीकृष्ण की सेना के एक अधिकारी सत्यक के पुत्र होने से इसका नाम सात्यकि पड़ा। इसने अर्जुन से धनुर्विद्या सीखी थी और महाभारत के समय श्रीकृष्ण की पूरी सेना ने कौरवों की तरफ से युद्ध किया परंतु गुरु अर्जुन विरुद्ध युद्ध ना करने की प्रार्थना को श्रीकृष्ण ने स्वीकार कर सात्यकि को पांडवों की ओर से युद्ध की अनुमति दी थी। श्रीकृष्ण का सारथी और नातेदार था। पांडवों की ओर से लड़ा। इसी ने आगे चलकर कृतवर्मा का वध किया था।[1] महाभारत युद्ध से पूर्व जब कृष्ण हस्तिनापुर कौरवों को समझाने के लिए शांति संदेश ले कर आये थें तो उस वक्त उनके साथ केवल सात्यकि ही आये थे।[2]

सात्यकि महाभारत में अर्जुन के कारण जीवित बचा रहा, उसकी म‌त्यु बाद में यादवों के आपसी मौशल युद्ध में हुई।

सन्दर्भ

बहरी कड़ीमहाभारत के अनुसार सात्यकि यदुकुल का एक प्रतापी योद्धा था ।जब उपप्लव्या नामक नगर में पांडो अपनी अज्ञातवास अवधि समाप्त करके यही स्थान पर मंत्राणा के लिए सभी प्रतापी वीर राजाओं को न्योता दिया था आने को। जिस समारोह में अभिमन्यु और उतरा का विवाह हुआ था ।इसी उपप्लाव्यकी बैठक में भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी और सात्यकि का विचाराविवाद हुआ था जिसमें सात्यकि ने सीधे तौर पर कौरव पर आक्रमण करके पांड्यो को अपना राज्य पाने के लिए जोर दिया था। सात्यकि का बात का समर्थन राजा द्रुपद ने भी किया था।।

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र