सरल (वृक्ष)

प्रसरल या सिर्फ़ सरल (अंग्रेज़ी: spruce, स्प्रूस) एक कोणधारी वृक्षों का जीववैनिक वंश है जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध (हॅमिस्फ़ीयर) के ठन्डे इलाक़ों में मिलता है। इस वंश को पाइसीया (Picea) भी कहा जाता है। यह २० से ६० मीटर (६५ से २०० फ़ुट) तक के ऊँचे पेड़ होते हैं और अपने कोण जैसे आकार और सर्पिल (स्पाइरल) तरह से सुसज्जित तीली जैसे पत्तों से आसानी से पहचाने जाते हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में यह हिमालय के क्षेत्र में पाए जाते हैं। प्रसरल एक लम्बी आयु जीने वाला दरख़्त है और उत्तरी यूरोप के स्कैंडिनेविया इलाक़े के पश्चिमी स्वीडन क्षेत्र में एक 'ओल्ड त्यिक्को' (Old Tjikko) नामक सरलवृक्ष मिला है जिसकी उम्र ९,५५० वर्ष बताई गई है (हालांकि इसपर कुछ विवाद है)।[1]

सरल (प्रसरल)
Spruce
सरल वृक्ष, जो प्रसरल भी बुलाया जाता है
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत:पादप
विभाग:कोणधारी (Pinophyta)
वर्ग:पिनोप्सिडा (Pinopsida)
गण:पायनालेज़ (Pinales)
कुल:पायनेसीए (Pinaceae)
वंश:पाइसीया (Picea)
मिलर
जातियाँ

लगभग 35 ज्ञात जातियाँ

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र