सार्व निर्देशांकित काल

प्राथमिक समय मानक

सार्व निर्देशांकित काल (संक्षिप्ताक्षर – UTC), समय का वह प्राथमिक मानक है जिससे विश्व का समय और घड़ियाँ नियमित होतीं हैं। यह समय, शून्य अंश की देशान्तर रेखा के माध्य सौर समय के बराबर होता है (लगभग १ सेकेण्ड के भीतर)। अंग्रेज लोग प्रायः ग्रीनिच माध्य समय को ही यूटीसी जैसा मानते हैं।

सार्वत्रिक समय

समन्वित सार्वत्रिक समय (स॰स॰स॰ या UTC) विश्व के समय का प्राथमिक मानक है जिसकेई द्वारा विश्वभर में घड़ियाँ एवं समय नियंत्रित किये जाते हैं। यह ग्रीनिच माध्य समय (GMT) के बहुत सारे अनुवतियों (successors) में से एक है। साधारण कार्यों की दृष्टि से समन्वित सार्वत्रिक समय और ग्रीनिच माध्य समय एक ही हैं, किन्तु ग्रीनिच माध्य समय अब वैज्ञानिक समुदाय द्वारा परिशुद्धता पूर्वक (precisely) परिभाषित नहीं किया जाता है।

अन्तर्राष्ट्रीय परमाण्विक समय(TAI) अनियमित अंतरालों पर जोड़े गये लोन सैकिण्ड सहित है। यह लोन सैकिण्ड पॄथ्वी की धीमी होती गति के कारण जोड़े जाते हैं। इनसे UTC की UT1 से समीपता बनी रहती है। UT1 औसत सौर समय है, जो कि ग्रीनिच की साही वेधशाला में देखा जाता है।

UTC और UT1 के बीच का अन्तर 0.9 s से अधिक नहीं हो पाता, अतएव यदि उच्च परिशुद्धता आवश्यक ना हो, तो एक सामान्य टर्म विश्वव्यापी समय या युनिवर्सल टाइम, प्रयोग की जा सकती है।

नैमित्तिक प्रयोगों हेतु, ग्रीनिच मानक समय (GMT) भी UTC और UT1 समान ही होता है। संशय मिटाने हेतु सामायतः UTC ही प्रयोग होता है, GMT के प्रयोग से बचा जाता है।

लघुरूप

उभयसम्मत लघुरूप
उद्गमलघुरूप
हिन्दीस॰वि॰स॰ (समन्वयित विश्वव्यापी समय)
अंग्रेज़ीCUT (Coordinated Universal Time)
फ़्रांसीसीTUC (temps universel coordonné)
उभयसम्मतUTC (universal time, coordinated)

पुस्तक सन्दर्भ

  • Allan, David W., Neil Ashby, Clifford C. Hodge: The Science of Timekeeping. Hewlett Packard Application Note 1289, 1997.
  • ITU-R Recommendation TF.460-4: Standard-frequency and time-signal emissions. International Telecommunication Union. (Annex I of this document contains the official definition of UTC.)
  • McCarthy, Dennis D.: "Astronomical Time". Proc. IEEE, Vol. 79, No. 7, July 1991, pp. 915–920.
  • Nelson, McCarthy, et al.: "The leap second: its history and possible future"पीडीऍफ (381 KiB), Metrologia, Vol. 38, pp. 509–529, 2001.
  • Seidelman, P.K. (ed). Explanatory Supplement to the Astronomical Almanac. Sausalito, CA: University Science Books. 1992.

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियां

साँचा:Time Topicsसाँचा:Time measurement and standards

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र