संभ्रांतवाद

संभ्रांतवाद (अंग्रेज़ी: elitism, इलीटिज़्म​) यह विश्वास या सोच होती है कि अपनी जाति, शिक्षा, धन-सम्पन्नता, बुद्धि, अनुभव या किसी अन्य गुण के कारण किसी संभ्रांत वर्ग (इलीट, या विशिष्ट वर्ग) की सदस्यता रखने वाले कुछ व्यक्तियों के मतों का महत्व अधिक है, या उनके करे कार्य समाज के लिए अधिक लाभदायक हैं, या वे शासन करने या निर्देश देने की विशेष क्षमता रखते हैं।[1] ऐसी विचारधारा में आस्था रखने वाले व्यक्ति को संभ्रांतवादी (elitist, इलीटिस्ट) कहा जाता है। संभ्रांतवाद के लिए यह विशवास आवश्यक नहीं है कि कुछ व्यक्तियों को अपनी जन्म-परिस्थितियों (परिवार, जाति, धर्म, मातृभाषा, देश, इत्यादि) के कारण विशिष्टता मिलनी चाहिए, हालांकि संभ्रांतवादी व्यवस्थाओं में कभी-कभी यह भी देखा जाता है।[2] संभ्रांतवादी विशवास के अनुसार किसी क्षेत्र में अधिक भलाई के लिए उसपर एक वर्ग का विशेष अधिकार होना चाहिए या उसका प्रशासन उनके अनुकूल होना चाहिए।[3] संभ्रांतवाद की विरोधी विचारधारा को बहुलवाद (pluralism, प्लूरलइज़्म) कहा जाता है और यह समाज के सभी गुटों और व्यक्तियों को सशक्त करने में विशवास रखती है। इसके अनुसार कौन किस क्षेत्र में कितना योगदान दे सकता है इसका निर्णय उसके पहले से प्रकट गुणों और परिस्थितियों को परखकर नहीं किया जाना चाहिए।[4]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र