श्रीलंका का भूगोल

हिन्द महासागर के उत्तरी भाग मे स्थित इस द्वीप राष्ट्र की भूमि केन्द्रीय पहाड़ो तथा तटीय मैदानो से मिलकर बनी है। वार्षिक वर्षा २५०० से ५००० मि.मी. तक होती है। वजह से यह एक उष्ण कटिबंधीय जलवायु क्षेत्र है। भारतीय उपमहाद्वीप का हिस्सा समझे जाने वाले इस द्वीप को भारत से पाक जलडमरूमध्य अलग करता है। इसका कुल क्षेत्रफल 65,610 वर्ग किलोमीटर है तथा इसकी समुद्रतटीय रेखा 1340 किमी लम्बी है।

श्रीलंका की ज़मीन का उत्थान - टोपोलोजी


पिदुरुतलगला श्रीलंका का सर्वोच्च बिंदु है जिसकी समुद्रतल से उँचाई लगभग 2500 मीटर है।[1] यानि एवरेस्ट की ऊँचाई के एक तिहाई से भी कम। आदम का पुल (राम सेतु) की तरह श्रीलंका में एक आदम की चोटी भी है जो देश के उत्तर की बजाय दक्षिण में स्थित है। इसे स्थानीय लोग श्री पाद कहते हैं क्योंकि इसके शिखर के समीप एक 1.5 मीटर की रचना है जिसको बौद्ध लोग भगवान बुद्ध का पदचिह्न मानते है। हिन्दू लोग इसे भगवान शिव का पदचिह्न मानते हैं तो मुस्लिम इसे आदम का। यह देश की दूसरी सबसे उँची चोटी है जिसकी समुद्र तल से कोई 2243 मीटर है। यह आसपास के इलाकों से बहुत उन्नत तथा सुन्दर दिखता है तथा पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है।

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र