शक्ति सामंत

शक्ति सामंत (जन्म: १३ जनवरी १९२६ बर्धमान, पश्चिम बंगाल, ब्रिटिश भारत - मृत्यु: १४ अप्रैल २००९, मुम्बई, भारत) एक प्रसिद्ध चित्र निर्माता एवं निर्देशक थे।

परिचय

शक्ति सामंत भारत के सुप्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक रहे हैं। शक्ति सामंत का जन्म १३ जनवरी १९२६ को पश्चिम बंगाल के वर्धमान में हुआ था। उन्होंने देहरादून और कलकत्ता विश्वविद्यालय से ऊच्च शिक्षा ग्रहण की। ९ अप्रैल २००९ को उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। ८३ वर्षीय शक्ति सामंत पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शक्ति सामंत ने कटी पतंग, अमर प्रेम और आराधना जैसी सुपरहिट फ़िल्मों का निर्माण किया। वो पाँच वर्षों तक फ़िल्म प्रोड्यूसरों के संघ के अध्यक्ष भी रहे।

प्रारंभिक संघर्ष

अपने फिल्मी जीवन के आरंभिक दौर में वो अभिनेता बनना चाहते थे और इसी सपने को लेकर मुंबई आए। उन्हें इसमें तुरंत सफलता नहीं मिली और उन्होंने शिक्षक की नौकरी की। वर्ष १९४८ में उन्होंने सहायक निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनके निर्देशन में बनी पहली फ़िल्म थी बहू जो १९५४ में रिलीज़ हुई।

सफलता के आयाम

वर्ष १९५७ में उन्होंने शक्ति फ़िल्म्स नामक प्रोडक्शन हाउस बनाया। इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फ़िल्म हावड़ा ब्रिज थी। शक्ति सामंत ने ४३ फीचर फ़िल्मों का निर्देशन किया, जिनमें चाइना टाउन, कश्मीर की कली और एन इवनिंग इन पेरिस जैसी फ़िल्में शामिल थी। उन्हें आराधना, अनुराग और अमानुष की अपार सफलता के बाद फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र