वॉलोन्गॉन्ग विश्वविद्यालय

वॉलोन्गॉन्ग विश्वविद्यालय (इंग्लिश में: University of Wollongong, UOW) एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है, जो ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर वॉलोन्गॉन्ग शहर में स्थित है। यह सिडनी के दक्षिण तटीय शहर में स्थित विश्वविद्यालय है। 2012 में इस विश्वविद्यालय में 140 से अधिक देशों के 11,440 अंतरराष्ट्रीय छात्रों सहित 30,516 पंजीकृत छात्र थे।[3]

वॉलोन्गॉन्ग विश्वविद्यालय

आदर्श वाक्य:उत्कृष्टता अभिनव विविधता
स्थापितवॉलोन्गॉन्ग विश्वविद्यालय की स्थापना 1951 में हुई थी, जब न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के एक प्रभाग को अंगीभूत इकाई के रूप में वॉलोन्गॉन्ग में स्थापित किया गया। (1975 में यह स्वतंत्र संस्था के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया था)
प्रकार:सार्वजनिक विश्वविद्यालय
कुलाधिपति:सुश्री जिलीयन ब्रोडबेंट,
कुलपति:पॉल विलिंग्स[1]
शिक्षक:936 (FTE academic, 2011)
कर्मचारी संख्या:1006 (FTE general, 2011)
स्नातक:19,291 (2011)
स्नातकोत्तर:8,781 (2011)
अवस्थिति:वॉलोन्गॉन्ग न्यू साउथ वेल्स, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया
(34°24′24″S 150°52′46″E / 34.40667°S 150.87944°E / -34.40667; 150.87944)
परिसर:शहरी क्षेत्र
मुख्य रंग:नीला, सुनहरा & लाल                   
सम्बन्धन:ACU, ASAIHL, AUC, AEN, ऑस्ट्रेलियन विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलियन विश्वविद्यालय समूह-8[2]
जालपृष्ठ:www.uow.edu.au

इतिहास

वॉलोन्गॉन्ग विश्वविद्यालय की स्थापना 1951 में हुई थी, जब न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के एक प्रभाग को अंगीभूत इकाई के रूप में वॉलोन्गॉन्ग में स्थापित किया गया। 1962 में न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के विभाजन के पश्चात वॉलोन्गॉन्ग यूनिवर्सिटी कॉलेज बना। 1 जनवरी 1975 को न्यू साउथ वेल्स की संसद द्वारा उच्च शिक्षा के लिए पांच संकायों क्रमश: इंजीनियरिंग, मानविकी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई हेतु एक स्वतंत्र संस्था के रूप में वॉलोन्गॉन्ग विश्वविद्यालय की मंजूरी दी गयी और प्रोफेसर माइकल बर्ट को इस विश्वविद्यालय के उदघाटन हेतु कार्यवाहक वाइस चांसलर नियुक्त किया गया। 1976 में जस्टिस रॉबर्ट मार्सडेन को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया। 1977 में कंप्यूटर विज्ञान संकाय में यूनिक्स का एक संस्करण इंटरडाटा 7/32 विकसित किया गया जो यू एन एस डव्लू 01 कहलाया। यह पहली गैर पीडीपी यूनिक्स थी। 1981 में डॉ॰ केन मैककिनन नए वाइस चांसलर नियुक्त किए गए। वर्तमान में पॉल विलिंग्स इस विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर हैं।[4][5][6]

परिसर

विश्वविद्यालय परिसर नौ स्थानों पर स्थित है,[7]

परिसर

  • वॉलोन्गॉन्ग कैम्पस, वॉलोन्गॉन्ग
  • शोआलहेवन कैम्पस, पश्चिम नोवरा

सैटेलाइट परिसर

अंतर्राष्ट्रीय परिसर

  • दुबई स्थित वॉलोन्गॉन्ग विश्वविद्यालय परिसर

शिक्षा केंद्र

  • बैटमैंस बे शिक्षा केन्द्र
  • बेगा, न्यू साउथ वेल्स शिक्षा केन्द्र
  • लोफ्टस, न्यू साउथ वेल्स शिक्षा केन्द्र
  • मोस वेल शिक्षा केन्द्र
    • मॉस घाटी शिक्षा केंद्र की इमारत को मई 2007 में एक नए ऑस्ट्रेलियाई वास्तुकार "ग्लेन मर्कट" द्वारा डिजाइन किया गया[8]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र