वॉर्ड (ward) स्थानीय प्रशासन के लिए स्थापित एक छोटा भौगोलिक क्षेत्र होता है जो आमतौर पर किसी मुहल्ले, गली या अन्य भौगोलिक चीज़ पर आधारित होता है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यू ज़ीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ़्रीका, मोनैको और कुछ अन्य क्षेत्रों में यह एक चुनावक्षेत्र भी होता है। भारत में मुम्बई और दिल्ली जैसे नगरों में यह एक प्रशासनिक विभाग होता है।[1][2]