लात्वियाई लात्स

लात्स (बहुवचनः लाती, आईएसओ 4217 मुद्रा कोड: LVL या 428) लातविया की मुद्रा है। इसे लघु रूप में Ls के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। लात्स 100 सेन्टामी (फ्रांसीसी सेंटाइम्स से एकवचनः सेन्टाइम्स, बहुवचन भी सेन्टीमी) से विभाज्य है।

लात्वियाई लात्स
Latvijas lats (लातवियाई)
सालमन अंकित एक लात्स का मानक सिक्का
सालमन अंकित एक लात्स का मानक सिक्का
आइएसओ 4217 कोडLVL
 लातविया
मुद्रास्फीति10.1%
स्रोतद वर्ल्ड फैक्टबुक, 2007 अनु.
ईआरएम
से2 मई 2005
से स्थिर दर1 जनवरी 2005
Replaced by €, cash1 जनवरी 2012 अनुमानित
(यूरो) =Ls 0.702804
Bandव्यवहार में बराबर [तथ्य वांछित], 15% वैधानिक
उप इकाई
1/100सेन्टाइम्स
मुद्रा चिह्नLs (अंक के पहले)
सेन्टाइम्सs (अंक के बाद)
बहुवचनलाती या लातू
सेन्टाइम्ससेन्टीमी या सेन्टीमू
सिक्के1, 2, 5, 10, 20, 50 सेन्टाइम्स, 1, 2 लाती
बैंकनोट5, 10, 20, 50, 100, 500 लातू
केंद्रीय बैंकबैंक ऑफ लातविया
जालपृष्ठwww.bank.lv

पहली लात्स, 1922-1940

द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले इस्तेमाल किया जाना वाला 5 लात्स का सिक्का, जो सोवियत दौर में स्वंतत्रता की लोकप्रिय पहचान बन गया था। सिक्के की रचना रिचार्डस जेरिन्स ने की थी।

लात्स पहली बार 1922 में लातवियाई रूबलिस के स्थान पर एक लात्स = 50 रूबलिस की दर पर जारी किए गए थे। 1940 में लातविया के सोवियत संघ में विलय होने के बाद रूबल ने समान दर पर लात्स का स्थान ले लिया।

सिक्के

सिक्के 1, 2, 5, 10, 20 और 50 सेन्टीमू, 1, 2 और 5 लाती मूल्यवर्ग में जारी किए गए थे। एक लात्स और उससे ऊपर मूल्य वर्ग के सिक्के चांदी के बने हुए थे।

बैंकनोट

1935 में जारी किया गया 20 लात्स का नोट

1922 से लातवियाई बैंकनोट 20, 25, 50, 100 और 500 लातू मूल्यवर्ग के जारी किए गए। इसके अलावा 10 लातू के नोट भी जारी किए गए, जो 500 रूबली नोट के ऊपर नए मूल्यवर्ग में मुद्रित थे। 1925 से सरकार ने 10 और 20 लातू मूल्यवर्ग के नोट जारी किए।

दूसरा लात्स 1993-

लात्स 1993 में लातवियाई रूबलिस के स्थान पर एक लात्स = 200 रूबली की दर पर पुनः जारी किए गए, जिसे लातविया के स्वतंत्र होने के बाद कुछ समय के लिए इस्तेमाल किए गए।

सिक्के

सिक्के 1 सेन्टाइम्स, 2 और 5 सेन्टीमी, 10, 20 और 50 सेन्टीमू और 1 लात्स और 2 लेटू मूल्यवर्ग में जारी किए गए। इसके अलावा संग्राहकों के लिए 2, 10, 20, 100 लाटू मूल्यवर्ग के सोने और चांदी के सिक्के हैं।

यूरो

लातविया एक मई 2004 से यूरोपीय संघ का और यूरोपीय संघ के आर्थिक और मौद्रिक संघ का सदस्य है, लेकिन संघ की तीसरे दौर को पूरा नहीं कर पाया है। लात्स ईआरएम II में है और केंद्रीय दर से 1% के अंदर स्थिर है। लातविया ने यूरो को आधिकारिक मुद्रा के रूप में 1 जनवरी 2008 को अपना लेने की पहले पहल योजना बनाई थी, लेकिन वहाँ 1 जनवरी 2013 से आधिकारिक तौर पर स्वीकृत किया गया।[1]

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र