रॉबर्तो मार्टिनेज़

रॉबर्तो मार्टिनेज़ मोंटोलियू (जन्म 13 जुलाई 1973) एक स्पेनी फुटबॉल कोच और पूर्व पेशेवर खिलाड़ी हैं जो वर्तमान में पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच हैं।

रॉबर्तो मार्टिनेज़
2018 फ़ीफ़ा विश्व कप में बेल्जियम राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच के रूप में मार्टिनेज
व्यक्तिगत विवरण
जन्म तिथि13 जुलाई 1973 (1973-07-13) (आयु 50)
जन्म स्थानबालागुएर, स्पेन
कद1.78 m
खेलने की स्थितिडिफ़ेंसिव मिडफील्डर
क्लब का विवरण
वर्तमान क्लबपुर्तगाल नेशनल फुटबॉल टीम (प्रबंधक)
युवा क्लब
1982–1990सीएफ बालागुएर
1990–1992रियल ज़ारागोज़ा
वरिष्ठ क्लब
वर्षक्लबखेल(गोल)
1991–1994रियल ज़ारागोज़ा बी55(6)
1993रियल ज़ारागोज़ा1(0)
1994–1995सीएफ बालागुएर32(0)
1995–2001विगन एथलेटिक एफ.सी.187(17)
2001–2002मदरवेल एफ.सी.16(0)
2002–2003वॉल्सॉल एफ.सी.6(0)
2003–2006स्वान्सी सिटी ए.एफ.सी.122(4)
2006–2007चेस्टर सिटी एफ.सी.31(3)
योग450(30)
टीम प्रबंधक
2007–2009स्वानसी सिटी ए.एफ.सी.
2009–2013विगन एथलेटिक एफ.सी.
2013–2016एवर्टन एफ.सी.
2016–2022बेल्जियम की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम
2023–पुर्तगाल राष्ट्रीय फुटबॉल टीम
  • केवल घरेलू लीग में वरिष्ठ क्लब उपस्थिति और किए गए गोलों की संख्या .

आरंभिक जीवन

रॉबर्तो मार्टिनेज़ मोंटोलियू का जन्म बालागुएर, लिलेडा, कैटलोनिया में हुआ था।[1] मार्टिनेज ने अपने खेल की शुरुआत टेरसेरा डिवीज़न में अपने होम-टाउन क्लब बालगुएर की स्पेनी फुटबॉल टीम "सीएफ़ बालगुएर" से की थी। जब वे नौ साल के थे तब उन्होंने क्लब की युवा टीम के लिए अपना पहला प्रतिस्पर्धी खेल खेला था। उन्होंने क्लब के लिए युवा फ़ुटबॉल के हर स्तर पर खेला। वे 16 साल की उम्र में रियल ज़रागोज़ा फुटबॉल क्लब से जुड़े।[2]

जीवन

मार्टिनेज ने एक डिफेंडर मिडफील्डर के रूप में खेलना शुरु किया और रियल ज़रागोज़ा (फुटबॉल क्लब) से अपने जीवन की शुरुआत की। वे वहाँ होने वाली नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता कोपा डेल रे के विजेता रहे। स्पेनी फुटबॉल टीम की निचली लीग "सीएफ बालगुएर" में एक साल खेलने के बाद इंग्लिश थर्ड डिवीजन फुटबॉल लीग के साइड विगन एथलेटिक के लिए खेलना शुरु किया।

जेसुएस सेबा और इसिड्रो डियाज़ के साथ क्लब में "द थ्री एमिगोस" के नाम से जाने जाने वाले एक छोटे स्पेनी दल का हिस्सा बनकर, वह छह साल तक नियमित रूप से पहली टीम के खिलाड़ी रहे, जो एक क्लब में बिताया गया उनका सबसे लंबा समय था। वहां अपने समय के दौरान, उन्होंने फुटबॉल लीग थर्ड डिवीज़न और फुटबॉल लीग ट्रॉफी जीती। 2003 में स्वानसी सिटी में शामिल होने से पहले वह स्कॉटिश टीम मदरवेल और फिर वॉल्सॉल चले गए। वह क्लब के कप्तान बने और 2005 में टीम को लीग वन में प्रमोशन दिलाने में मदद की। वह 2006 में चेस्टर सिटी चले गए और फिर से उन्हें कप्तान चुना गया।

इन्हें भी देखें

संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र