रामपुर का लक्ष्मण

1972 की मनमोहन देसाई की फ़िल्म

रामपुर का लक्ष्मण 1972 की हिन्दी फिल्म है। यह फिल्म मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित है। फिल्म में रणधीर कपूर, रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा हैं। संगीत राहुल देव बर्मन द्वारा रचित है।[1]

रामपुर का लक्ष्मण

रामपुर का लक्ष्मण का पोस्टर
निर्देशक मनमोहन देसाई
निर्माता ए॰ ए॰ नाडियाडवाला
अभिनेता रणधीर कपूर,
रेखा,
शत्रुघ्न सिन्हा
संगीतकार राहुल देव बर्मन
प्रदर्शन तिथि
1972
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप

केदारनाथ भार्गव (मनमोहन कृष्णा), उनकी पत्नी, लक्ष्मी और दो बेटे, राम और लक्ष्मण, बेघर हैं। एक यात्रा के समय, उनकी ट्रेन पटरी से उतर जाती है और परिवार तीन समूहों में अलग हो जाता है। लक्ष्मी बम्बई के मेयर और उनकी बेटी, रेखा के घर में एक नौकरानी के रूप में काम करने लगती है। राम का अपहरण एक अपराधी द्वारा किया जाता है। केदारनाथ और लक्ष्मण एक साथ होते हैं। लक्ष्मण का साथ देने आये रतनलाल वर्मा नाम के दयालु आदमी को ट्रक टक्कर मार देता है और वह अपंग हो जाते हैं। केदारनाथ और लक्ष्मण, रतनलाल के गाँव, रामपुर में रहने लगते हैं और वे एक परिवार के रूप में एक साथ रहते हैं। रतनलाल का एक बेटा प्रकाश है।

वर्षों बाद, बड़ा हो चुका प्रकाश (रमेश देव) बम्बई चला जाता है, जहाँ उसे एक जौहरी के यहाँ नौकरी मिल जाती है। जब दो महीने तक रतनलाल को उसकी कोई खबर नहीं मिलती, तो वह लक्ष्मण (रणधीर कपूर) को बम्बई जाने के लिए कहता है। बंबई पहुंचने पर, लक्ष्मण को पता चलता है कि प्रकाश को पुलिस ने कुंदन कुमार नामक एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसे दोषी पाया जाता है और उसे फांसी की सजा दी जाती है। लक्ष्मण यह पता लगाने की कोशिश करता है कि वास्तव में कुंदन की हत्या किसने की। वह लुईस डिसूजा के भेष में एक गिरोह में शामिल हो जाता है। लक्ष्मण को यह नहीं पता कि इस गिरोह का नेता कोई और नहीं बल्कि उसका भाई राम (शत्रुघ्न सिन्हा) है।

मुख्य कलाकार

संगीत

सभी गीत मजरुह सुल्तानपुरी द्वारा लिखित; सारा संगीत राहुल देव बर्मन द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."साँवला रंग है मेरा"आशा भोंसले5:28
2."काहे अपनो के" (डुएट)आशा भोंसले, किशोर कुमार2:57
3."काहे अपनो के" (सोलो)किशोर कुमार3:52
4."गुम है किसी के प्यार में"किशोर कुमार, लता मंगेशकर4:15
5."अलबेला रे रुक जाना"लता मंगेशकर4:19
6."प्यार का समय कम है जहाँ"किशोर कुमार, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी4:54
7."रामपुर का वासी हूँ"किशोर कुमार5:03

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र