रघु

रघु अयोध्या के प्रसिद्ध इक्ष्वाकुवंशीय राजा थे जिनके नाम पर रघुवंश की रचना हुई। ये दिलीप के पुत्र (रघुवंश, २) थे। अपने कुल में ये सर्वश्रेष्ठ गिने जाते हैं जिसके फलस्वरूप मर्यादापुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी भी अपने को रघुवंशी कहने में परम गर्व अनुभव करते हैं। सारा सूर्यवंश इन्हीं के कारण रघुवंश कहलाने लगा। इन्हीं के नाम पर रामचंद्र को राघव, रघुवर, रघुराज, रघुनाथ, रघुवीर आदि कहा जाता है।

जब पिता के अश्वमेघ यज्ञ के अश्व की रक्षा का भार रघु को मिला और घोड़े को इंद्र चुरा ले गए तो रघु ने इंद्र से घोर युद्ध करके उन्हें परास्त कर दिया। रघु जब स्वयं गद्दी पर बैठे तो अपने पूरे राज्य में शांति स्थापित करके द्विग्विजय करने निकले। चारों दिशाओं में अपना प्रभुत्व स्थापित कर रघु ने अतुल धनराशि एकत्र की। अपने गुरु विश्वामित्र या वरतंतु को गुरुदक्षिणा के लिए कौत्स मुनि द्वारा धन माँगने पर रघु ने कुबेर पर चढ़ाई कर चौदह करोड़ स्वर्णमुद्रा प्राप्त की थी। फिर इन्होंने विश्वजित् नामक दूसरा महायज्ञ किया जिसमें अपनी सारी संपत्ति ब्राह्मणों को दान दे दी।

🔥 Top keywords: XXXX गोल्डमुखपृष्ठविशेष:खोजधीरूभाई अंबानीभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशथैलासीमियामुकेश अंबानीअंशुमान सिंह (कैप्टेन)अनिल अंबानीसबसे अमीर भारतीयों की सूचीनीम करौली बाबाकर्बला का युद्धनीता अंबानीहुसैन इब्न अलीकबीरभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीईशा अम्बानीमुहर्रमए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामइंस्टाग्रामभीमराव आम्बेडकरमहात्मा गांधीभारत का संविधानक्लियोपाट्रा ७हिन्दी की गिनतीजगन्नाथ मन्दिर, पुरीप्रेमचंदतुलसीदासभारतखाटूश्यामजीभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रॐ नमः शिवायकिम कार्दशियनरासायनिक तत्वों की सूचीजय श्री रामआकाश अम्बानीतेरी बातों में ऐसा उलझा जियाश्रीमद्भगवद्गीता