यहोवा

प्राचीन इज़राइल के राष्ट्रीय देवता और यहूदाही

याह्वे (या य्ह्व्ह्) यहूदी धर्म में और इब्रानी भाषा में परमेश्वर का नाम है। यहूदी मानते हैं कि सबसे पहले ये नाम परमेश्वर ने मूसा को सुनाया था। ये शब्द ईसाईयों और यहूदियों के धर्मग्रन्थ बाइबिल के पुराने नियम में कई बार आता है।

येहुद मदीनाता के फारसी प्रांत से चौथी शताब्दी ईसा पूर्व द्रचम (क्वार्टर शेकेल) सिक्का, संभवतः एक पंखों वाले और पहिया वाले सूर्य-सिंहासन पर बैठे याहवे का प्रतिनिधित्व करता है

उच्चारण

नोट करें कि यहूदियों की धर्मभाषा इब्रानी (हिब्रू) की लिपि इब्रानी लिपि में कवल व्यंजन लिखे जा सकते हैं और ह्रस्व स्वर तो बिलकुल ही नहीं। सो ये शब्द चार व्यंजनों से बना हुआ है : י (योद) ה (हे) ו (वाओ) ה (हे), या יהוה यानि कि य-ह-व-ह। इसमें लोग विभिन्न स्वर घुसाकर इसे विभिना उच्चारण देते हैं, जैसे यहोवा, याहवेह, याहवेः, जेहोवा, आदि (क्योंकि प्राचीन इब्रानी भाषा लुप्त हो चुकी है)। यहूदि लोग बेकार में ईश्वर (यहोवा) का नाम लेना पाप मानते थे, इसलिये इस शब्द को कम ही बोला जाता था। ज़्यादा मशहूर शब्द था "अदोनाइ" (अर्थात मेरे प्रभु)। बाइबिल के पुराने नियम / इब्रानी शास्त्रो में "एल" और "एलोहीम" शब्द भी परमेश्वर के लिये प्रयुक्त हुए हैं, पर हैरत की बात ये है कि यहूदी कहते हैं कि वो एक हि ईश्वर को मानते हैं, पर "एलोहीम" शब्द वहुवचन है !


यशायाह ४५:१८, हमें परमेश्वर का सही अर्थ समझाता है।

अर्थ

यहूदी और ईसाई मानते हैं कि यहोवा का शब्दिक अर्थ होता है : "मैं जो हूॅ॑ सो हूँ" -- अर्थात स्वयंभू परमेश्वर। जब बाइबल लिखी गयी थी, तब यहोवा यह नाम ७००० बार था। - निर्गमन ३:१५, भजन ८३:१८

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र