मोसुल

मोसुल
Mosul / الموصل
मोसुल is located in इराक़
मोसुल
मोसुल
इराक़ में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश:नीनवा प्रान्त, ईराक
जनसंख्या (२००८):१८,००,०००
मुख्य भाषा(एँ):कुर्दी, अरबी, आशूरी
निर्देशांक:36°20′24″N 43°7′48″E / 36.34000°N 43.13000°E / 36.34000; 43.13000

मोसुल (अरबी: الموصل‎, अल-मोसुल; अंग्रेज़ी: Mosul) उत्तरी इराक़ का एक शहर है और उस देश के नीनवा प्रान्त की राजधानी है। बग़दाद से ४०० किमी पश्चिमोत्तर में स्थित यह शहर दजला नदी के किनारे बसा हुआ है। नदी की पश्चिमी तरफ़ प्राचीन असीरियाई साम्राज्य के नीनवा शहर के खँडहर मौजूद हैं। आधुनिक मोसुल शहर नदी के दोनों तरफ़ विस्तृत है और पाँच पुलों से जुड़ा हुआ है। आबादी के हिसाब से बग़दाद के बाद यह इराक़ का दूसरा सबसे बड़ा नगर है।[1] मोसुल में अरब, कुर्द, आशूरी (असीरियाई) और इराक़ी तुर्कमान लोगों का मिश्रण रहता है।[2] अरबी भाषा में मोसुल के निवासियों को 'मसलावी' कहा जाता है। अंग्रेज़ी में मलमल के कपड़े को 'मसलिन' (muslin) कहा जाता है, जिसका नाम मोसुल पर पड़ा है।

मोसुल में दजला नदी पर एक पुल

मोसुल की स्थिति

इराकी लोग इस शहर के पूर्वी हिस्से को बायां किनारा तथा पश्चिमी हिस्से को दायां किनारा कहते हैं। जुदैदत अल मुफ्ती शहर का दक्षिणी पूर्वी हिस्सा है दरअसल मोसुल शहर को दजला नदी मध्य से दो भागो में बांटती है। मोसुल इराक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और राजधानी बगदाद से 400 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित है। लेकिन मोसुल पर वर्ष 2014 को आईएसआईएस अपना नियन्त्रण कर चुका है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र