मृत सागर

पृथ्वी का सबसे निचला बिंदु और खारे पानी की झील

मृत सागर समुद्र तल से 440मीटर नीचे, दुनिया का सबसे निचला बिंदु कहा जाने वाला सागर है। इसे खारे पानी की सबसे निचली झील भी कहा जाता है। ६५ किलोमीटर लंबा और १८ किलोमीटर चौड़ा यह सागर अपने उच्च घनत्व के लिए जाना जाता है, जिससे तैराकों का डूबना असंभव होता है।[5] मृत सागर में मुख्यत: जॉर्डन नदी और अन्य छोटी नदियाँ आकर गिरती हैं।, इसमें जीवाणुओं की ११ जातियाँ पाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त मृत सागर में प्रचुर मात्रा में खनिज पाए जाते हैं। ये खनिज पदार्थ वातावरण के साथ मिल कर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक वातावरण बनाते हैं। मृत सागर अपनी विलक्षणताओं के लिए कम से कम चौथी सदी से जाना जाता रहा है, जब विशेष नावों द्वारा इसकी सतह से शिलाजीत निकालकर मिस्रवासियों को बेचा जाता था। यह चीजों को सड़ने से बचाने, सुगंधित करने के अलावा अन्य दूसरे कार्यों के उपयोग में आता था। इसके अतिरिक्त मृत सागर के अंदर की गीली मिट्टी को क्लेयोपेट्रा की खूबसूरती के राज से भी जोड़ा जाता है। यहाँ तक कि अरस्तू ने भी इस सागर के भौतिक गुणों का जिक्र किया है। हाल के समय में इस जगह को हेल्थ रिज़ॉर्ट के तौर पर विकसित किया गया है। इसके पास किंग हेरोल्ड का महल है जिसकी खुदाई में सैकड़ों साल पहले का प्रसुप्त अवस्था में बीज मिला था

मृत सागर
Dead Sea
frameless
मृत सागर किनारे का दृश्य
स्थानइजराइल
जॉर्डन
फिलिस्तीन
निर्देशांक31°30′N 35°30′E / 31.500°N 35.500°E / 31.500; 35.500 35°30′E / 31.500°N 35.500°E / 31.500; 35.500
झील प्रकारइंडोहेइक बेसिन
हैपेरसलाइन
स्थानीय नामים המלח (हिब्रू)
البحر الميت (अरबी)
मुख्य अन्तर्वाहजॉर्डन नदी
मुख्य बहिर्वाहकोई नहीं
जलसम्भर41,650 कि॰मी2 (4.483×1011 वर्ग फुट)
द्रोणी देशइजराइल
जॉर्डन
फिलिस्तीन
अधिकतम लम्बाई50 कि॰मी॰ (160,000 फीट)[1] (केवल उत्तरी बेसिन)
अधिकतम चौड़ाई15 कि॰मी॰ (9.3 मील)[1]
सतही क्षेत्रफल605 कि॰मी2 (6.51×109 वर्ग फुट) (2016)[2]
औसत गहराई199 मी॰ (653 फीट)[3]
अधिकतम गहराई298 मी॰ (978 फीट) (गहरे बिंदु की ऊंचाई, 728 मी. BSL [समुद्र तल से नीचे], शून्य वर्तमान सतह ऊंचाई)
जल आयतन114 कि॰मी3 (27 घन मील)[3]
तट लम्बाई1135 कि॰मी॰ (443,000 फीट)
सतही ऊँचाई−430.5 मी॰ (−1,412 फीट) (2016)[4]
सन्दर्भ[3][4]
1 तट लम्बाई का मापन सटीक नहीं होता है
मृत सागर के तट पर नमक का जमाव

आम पानी की तुलना में मृत सागर के पानी में २० गुना ज्यादा ब्रोमीन, ५० गुना ज्यादा मैग्नीशियम और १० गुना ज्यादा आयोडीन होता है। ब्रोमीन धमनियों को शांत करता है, मैगनीशियम त्वचा की एलर्जी से लड़ता है और श्वासनली को साफ करता है, जबकि आयोडीन कई ग्रंथियों की क्रियाशीलता को बढ़ाता है। सौंदर्य और स्वास्थ्य के लिए मृत सागर के गुणों की सिद्धि की वजह से ही कई प्र कंपनियां मृत सागर से ली गईं चीजों पर आधारित सौंदर्य प्रसाधन बनाती हैं। इसके गर्म सल्फर सोते और कीचड़ कई बीमारियों के इलाज में अहम भूमिका निभाते हैं, खासकर आर्थराइटिस और जोड़ों से संबंधित बीमारियों के इलाज में।[6] लेकिन पिछले कुछ सालों से मृत सागर तेज़ गति से सिमट रहा है। पिछले ४० सालों में इसके पानी का तल २५ मीटर कम हो गया है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि २०५० तक शायद यह पूरी तरह गायब हो जाएगा।[7]

रासायनिक तत्व

मृत सागर के जल में ब्रोमिन, मैग्नीशियम तथा आयोडिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ब्रोमीन धमनियों को शांत करता है, मैग्नीशियम त्वचा की एलर्जी से लड़ता है और श्वासनली को साफ़ करता है। जबकि आयोडिन कई ग्रंथियों की क्रियाशीलता को बढ़ाता है। सौन्दर्य और स्वास्थ्य के लिए मृत सागर के गुणों की सिद्धि की वजह से ही कई प्रसिद्ध कंपनियाँ मृत सागर से ली गईं चीज़ों पर आधारित सौन्दर्य प्रसाधन की सामग्री बनाती हैं। इसके गर्म सल्फ़gsर और कीचड़ कई बीमारियों के इलाज में अहम भूमिका निभाते है, ख़ासकर आर्थराइटिस और जोड़ों से संबंधित बीमारियों के इलाज में इनक योगदान अधिक है।

जलवायु

मृत सागर का मौसम वर्षभर धूप और सूखी हवा प्रदान करता है। इसमें 50 मिलीमीटर (2 इंच) औसत वार्षिक वर्षा और 32 और 3 9 डिग्री सेल्सियस (90 और 102 डिग्री फ़ारेनहाइट) के बीच गर्मियों का औसत तापमान है। शीतकालीन औसत तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस (68 और 73 डिग्री फारेनहाइट) के बीच होता है।

मृत सागर, सेडोम (समुद्र तल से 390 मीटर) के जलवायु आँकड़ें
माहजनवरीफरवरीमार्चअप्रैलमईजूनजुलाईअगस्तसितम्बरअक्टूबरनवम्बरदिसम्बरवर्ष
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F)26.4
(79.5)
30.4
(86.7)
33.8
(92.8)
42.5
(108.5)
45.0
(113)
46.4
(115.5)
47.0
(116.6)
44.5
(112.1)
43.6
(110.5)
40.0
(104)
35.0
(95)
28.5
(83.3)
47.0
(116.6)
औसत उच्च तापमान °C (°F)20.5
(68.9)
21.7
(71.1)
24.8
(76.6)
29.9
(85.8)
34.1
(93.4)
37.6
(99.7)
39.7
(103.5)
39.0
(102.2)
36.5
(97.7)
32.4
(90.3)
26.9
(80.4)
21.7
(71.1)
30.4
(86.7)
दैनिक माध्य तापमान °C (°F)16.6
(61.9)
17.7
(63.9)
20.8
(69.4)
25.4
(77.7)
29.4
(84.9)
32.6
(90.7)
34.7
(94.5)
34.5
(94.1)
32.4
(90.3)
28.6
(83.5)
23.1
(73.6)
17.9
(64.2)
26.1
(79)
औसत निम्न तापमान °C (°F)12.7
(54.9)
13.7
(56.7)
16.7
(62.1)
20.9
(69.6)
24.7
(76.5)
27.6
(81.7)
29.6
(85.3)
29.9
(85.8)
28.3
(82.9)
24.7
(76.5)
19.3
(66.7)
14.1
(57.4)
21.9
(71.4)
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F)5.4
(41.7)
6.0
(42.8)
8.0
(46.4)
11.5
(52.7)
19.0
(66.2)
23.0
(73.4)
26.0
(78.8)
26.8
(80.2)
24.2
(75.6)
17.0
(62.6)
9.8
(49.6)
6.0
(42.8)
5.4
(41.7)
औसत वर्षा मिमी (इंच)7.8
(0.307)
9.0
(0.354)
7.6
(0.299)
4.3
(0.169)
0.2
(0.008)
0.0
(0)
0.0
(0)
0.0
(0)
0.0
(0)
1.2
(0.047)
3.5
(0.138)
8.3
(0.327)
41.9
(1.65)
औसत वर्षण दिवस3.33.52.51.30.20.00.00.00.00.41.62.815.6
औसत सापेक्ष आर्द्रता (%)41383327242324273133364131.5
स्रोत: Israel Meteorological Service[8]

पर्यटन महत्व

मृत सागर का जल चीज़ों को सड़ने से बचाने, सुगंधित करने के अलावा अन्य दूसरे काम के उपयोग में भी आता था। इसके अलावा मृत सागर के अंदर की गीली मिट्टी को 'क्लेयोपेट्रा' की ख़ूबसूरती के राज से भी जोड़ा जाता है। अरस्तु ने भी इस सागर के जल का महत्त्व समझाया है। हाल के समय में इस जगह को हेल्थ रिज़ॉर्ट के तौर पर विकसित किया गया है।

इसके पास अनेक पिकनिक स्पॉट और होटल बनाए गए हैं। हर समय यहाँ लोगों की भीड़ लगी रहती है। छुट्टियाँ और मौज-मस्ती के अन्य मौकों पर लोग सागर में तैराकी का लुत्फ उठाते हैं। किनारों पर आकर लोग इसका काला कीचड़ अपने शरीर व चेहरे पर लगाते हैं। माना जाता है कि यह कीचड़ न सिर्फ़ त्वचा को निखारता है, बिल्क इसमें कई बीमारियों को समाप्त करने का भी गुण है।

चित्र दीर्घा

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र