भारत-बांग्लादेश संबंध

बांग्लादेश जनवादी गणराज्य और भारत गणराज्य के बीच राजनयिक सम्बन्ध

भारत और बांग्लादेश दक्षिण एशियाई पड़ोसी देश हैं और आमतौर पर उन दोनों के बीच संबंध मैत्रीपूर्ण रहे हैं, हालांकि कभी-कभी सीमा विवाद होते हैं। बांग्लादेश की सीमा तीन ओर से भारत द्वारा ही आच्छादित है। ये दोनो देश सार्क, बिम्सटेक, हिंद महासागर तटीय क्षेत्रीय सहयोग संघ और राष्ट्रकुल के सदस्य हैं। विशेष रूप से, बांग्लादेश और पूर्व भारतीय राज्य जैसे पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा बंगाली भाषा बोलने वाले प्रांत हैं। १९७१ में पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान के बीच बांग्लादेश मुक्ति युद्ध शुरु हुआ और भारत ने पूर्वी पाकिस्तान की ओर से दिसंबर १९७१ में हस्तक्षेप किया। फलस्वरूप बांग्लादेश राज्य के रूप में पाकिस्तान से पूर्वी पाकिस्तान की स्वतंत्रता को सुरक्षित करने में भारत ने मदद की।

भारत-बांग्लादेश संबंध
Map indicating locations of India and Bangladesh

भारत

बांग्लादेश
२७ सितम्बर २०२० को न्यूयॉर्क में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुलाकात

मार्च २०२१ में बंगबन्धु शेख मुजीबुर्रहमान को मरणोपरान्त गांधी शांति पुरस्कार देने की घोषणा हुई।

इतिहास

बांग्लादेश का उद्भव 1971 के भारत पाक युद्ध के साथ हुआ। इससे पूर्व इस हिस्से को पूर्वी पाकिस्तान कहा जाता था तथा 1947 में भारत विभाजन के दौरान यह अस्तित्व में आया था। बांग्लादेश को स्वतंत्र कराने में भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नव मूर द्वीप बंगाल की खाड़ी में एक निर्जन टापू है।बांगलादेश में इसे दक्षिण तलपटटी और भारत में पुर्बासा के नाम से जाना जाता है। ये द्वीप भी भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद का कारण रहा है। मुहुरी नदी भारत और बांग्लादेश की सीमा रेखा बनातीं है। 44 एकङ जमीन को लेकर इस नदी के आसपास विवाद है। चकमा शरणार्थी भी विवाद का कारण है। [1]

तीस्ता जल समझौता

तीस्ता नदी सिक्किम के जेमु ग्लेशियर से निकलती है , और बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है ।

सीमा संघर्ष

भारत में अवैध रूप से आए बांग्लादेशी विस्थापितों की समस्या

  • मई २०१४ में एक ऐतिहासिक फैसले में मेघालय हाई कोर्ट ने कहा कि 24 मार्च 1971 से पहले इस पूर्वी राज्य में बसे बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय समझा जाए और उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएं।[2]

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र