बेकजे

बेकजे (कोरियाई: 백제, अंग्रेज़ी: Baekje) या पेकचे एक प्राचीन कोरियाई राज्य था जो दक्षिण-पूर्वी कोरिया में स्थित था। यह १८ ईसापूर्व से ६६० ईसवी तक अस्तित्व में रहा। गोगुरयेओ और सिल्ला के साथ यह 'प्राचीन कोरिया के तीन राज्यों' में से एक था। बेकजे राज्य की स्थापना गोगुरयेओ राज्य के संस्थापक जुमोंग (추몽, Jumong) के तीसरे बेटे ओंजो (온조왕, Onjo) ने के थी। जैसे-जैसे तीनों राज्य कोरियाई प्रायद्वीप पर अपना प्रभाव बढ़ाते गए, बेकजे कभी गोगुरयेओ और सिला के साथ लड़ता था और कभी संधियाँ करता था।[1]

३७५ ईसवी में अपने चरम पर बेकजे राज्य

समुद्री शक्ति और संस्कृति

चौथी सदी ईसवी में बेकजे की शक्ति अपने चरम पर थी और वह उत्तर में प्योंगयांग शहर तक कोरियाई प्रायद्वीप के लगभग पूरे पश्चिमी भाग पर नियंत्रण रखता था। समय के साथ यह एक समुद्री शक्ति बन गया और इसके जापान और चीन के साथ व्यापारिक और राजनैतिक सम्बन्ध थे। यह भी संभव है कि बोहाई सागर के पार इसके आधुनिक चीन के लियाओनिंग राज्य के लिओंशी क्षेत्र के कुछ इलाक़ों पर क़ब्ज़ा रहा हो, लेकिन इसपर विद्वानों में सर्वसम्मति नहीं है। इतिहासकार मानते हैं कि बेकजे तीनों राज्यों में से सब से विकसित संस्कृति रखता था। उसने कोरिया में सब से पहले साक्षरता अपनाई जब चौथी शताब्दी ईसवी में यहाँ सरकारी तौर पर चीनी भावचित्रों पर आधारित लिपि को प्रोत्साहन दिया गया। उसी समय में यहाँ बौद्ध धर्म को भी प्रोत्साहन दिया गया।[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र