बिबकोड

बिबकोड (अंग्रेज़ी: Bibcode) एक अभिज्ञापक (आइडॅन्टिफ़ायर) है जिसका प्रयोग खगोलशास्त्रीय ज्ञानकोशों में खगोलशास्त्र-सम्बन्धी लेखों और अन्य सामग्री की पहचान करने के लिए किया जाता है। इसका आविष्कार सिम्बाद और नासा के कोषों में प्रयोग के लिए हुआ था लेकिन अब इसे अन्य स्थानों पर भी इस्तेमाल किया जाता है।[1][2] इसमें हर लेख या पुस्तक के लिए एक १९ अक्षरों और अंकों का अभिज्ञापक होता है जिसका रूप इस प्रकार होता है: YYYYJJJJJVVVVMPPPPA। इसमें:

  • 'YYYY' चार अंकों का वर्ष है जिसमें वह लेख बना या छपा था
  • 'JJJJJ' यह बताता है की लेख का प्रकाशन कहाँ हुआ था (यानि कोई खगोलशास्त्र-सम्बन्धी पत्रिका या अन्य स्थान)
  • 'VVVV' का प्रयोग तब किया जाता है जब लेख किसी पत्रिका में छापा हो और तब यह उस पत्रिका का सम्बंधित अंक (वाल्यूम) बताता है
  • 'M' पत्रिका का भाग बताता है जहाँ लेख छपा था (उदाहरण के लिए "पत्रों का विभाग")
  • 'PPPP' बताता है कि लेख किन पृष्ठों पर छपा था
  • 'A' लेखक के अंतिम (पारिवारिक) नाम का पहला अंग्रेज़ी अक्षर होता है

अगर इस अभिज्ञापक के किसी भाग का प्रयोग ना करना हो तो उसमे बिंदु का चिह्न (.) छोड़ दिया जाता है।

उदाहरण

बिबकोड के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:

बिबकोड      लेख
1974AJ.....79..819H Heintz, W. D. (1974). "Astrometric study of four visual binaries". The Astronomical Journal. 79: 819–825. डीओआइ:10.1086/111614. बिबकोड:1974AJ.....79..819H.
1924MNRAS..84..308E Eddington, A. S. (1924). "On the relation between the masses and luminosities of the stars". Monthly Notices of the Royal Astronomical Society. 84: 308–332. बिबकोड:1924MNRAS..84..308E.
1970ApJ...161L..77K Kemp, J. C.; Swedlund, J. B.; Landstreet, J. D.; Angel, J. R. P. (1970). "Discovery of circularly polarized light from a white dwarf". The Astrophysical Journal Letters. 161: L77–L79. डीओआइ:10.1086/180574. बिबकोड:1970ApJ...161L..77K.

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र