बंदर सेरी बेगवान(जावी: بندر سري بڬاوان ) जो पूर्व में ब्रूनेई टाउन के रूप में जाना जाता है, ब्रुनेई सल्तनत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैं।शहर की अनुमानित आबादी 100,700 है, और पूरे ब्रुनेई-मुरा जिले सहित, महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्या 279,924 हैं। इसी शहर में सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद मौजूद है जोकि एशिया प्रशांत की सबसे खूबसूरत मस्जिदों में से एक मानी जाती है।
भूगोल
बंदर सेरी बेगवान, ब्रुनेई नदी के उत्तरी किनारे पर 4°53'25 "एन, 114°56'32" ई पर स्थित है।
ब्रूनेई एक उष्णकटिबंधीय वर्षावन जलवायु वाला देश हैं, जो अपेक्षाकृत गर्म और गीला रहता हैं। शहर में पूरे वर्ष भारी बारिश देखने को मिलती हैं, जहाँ दिसंबर से मार्च तक पूर्वोत्तर मानसून चलती हैं, वहीं जून से अक्टूबर के आसपास दक्षिण पूर्व मानसून के कारण वर्षा होती हैं।
जनसांख्यिकी
2011 के जनगणना की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया हैं कि बंदर सेरी बेगावान की आबादी लगभग 20,000 हैं, जबकि महानगरीय क्षेत्र की आबादी 279,924 के आसपास हैं। ब्रुनेई में मलय बहुमत में हैं, जबकि चीनी सबसे महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक समूह में से हैं। आदिवासियों के समूह जैसे बिसाया, बेलैत, दुसन, केदयान, लुन बावंग, मुरुत और तुटोंग आदि भी मौजूद हैं। उन्हें मलय जातीय समूहों के हिस्से के रूप में वर्गीकृत किया गया हैं, और उन्हें बुमिपुटेरा विशेषाधिकार दिए गए हैं। बड़ी संख्या में विदेशी कामगार भी ब्रुनेई और राजधानी शहर में पाए जाते हैं, जिनमें अधिकतर लोग मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, इंडोनेशिया (ज्यादातर बेतावी) और भारतीय उपमहाद्वीप से हैं।
राजधानी
इस्तना नूरुल इमान ब्रुनेई सरकार की सीट हैं और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय महल हैं। शहर में दो प्रधान मंत्री कार्यालय हैं: एक इस्ताना नूरूल इमान के भीतर स्थित हैं और दूसरा एक जलान कुबांग पसांग स्थित हैं।शहर, बंदर सेरी बेगवान नगरपालिका विभाग द्वारा प्रशासित किया जाता है, जो कि मुख्य रूप से स्वच्छता बनाए रखने और नगरपालिका को सेवाएं प्रदान करता हैं। इसें 1920 में, शहर का दर्जा प्राप्त हुआ था। 100.36 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ, यह शहर ब्रुनेई के सबसे अधिक जनसंख्या वाले जिले ब्रुनेई-मुरा जिला में आता है।
कई देशों ने बंदर सेरी बेगवान में अपने दूतावास, कमीशन या वाणिज्य दूतावास की स्थापना की है, जिसमें शामिल ऑस्ट्रेलिया[5], बांग्लादेश,[6] बेल्जियम, बेनिन, बुर्किना फासो, बर्मा,[7] कंबोडिया, कनाडा,[8] चिली, चीन,[9] फिनलैंड,[10] फ्रांस,[11] जर्मनी, सिंगापुर, इंडोनेशिया, जापान, लाओस, मलेशिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, उत्तर कोरिया, ओमान, पाकिस्तान, फिलीपींस, पोलैंड, रूस, 58] दक्षिण कोरिया, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, ताइवान, थाईलैंड, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका[12] और वियतनाम हैं।
चित्र दीर्घा
सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिदस्थानीय मस्जिद; 2009Brunei Waterfrontसुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिदStreet in Gadong, the main shopping centre of Bandar Seri Begawan