पंतनगर

उत्तराखंड को शहर

पंतनगर (Pantnagar) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के उधमसिंहनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा पंतनगर विमानक्षेत्र यहां ही स्थित हैं। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, गोविन्द बल्लभ पन्त के नाम पर ही इस नगर का नाम पंतनगर रखा गया है।[1][2]

पंतनगर
Pantnagar
पंतनगर का दृश्य
पंतनगर का दृश्य
पंतनगर is located in उत्तराखंड
पंतनगर
पंतनगर
उत्तराखण्ड में स्थिति
निर्देशांक: 28°58′N 79°25′E / 28.97°N 79.41°E / 28.97; 79.41 79°25′E / 28.97°N 79.41°E / 28.97; 79.41
देश भारत
प्रान्तउत्तराखण्ड
ज़िलाउधमसिंहनगर ज़िला
ऊँचाई243 मी (797 फीट)
जनसंख्या (2001)
 • कुल35,820
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी, कुमाऊँनी, पंजाबी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड263145
वाहन पंजीकरणUK-06
कृषि महाविद्यालय

इतिहास

हिमालय की तलहटी के पास स्थित यह क्षेत्र १९६० से पहले घना जंगल हुआ करता था, जिसका उपयोग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा १९४७ के विभाजन के बाद पश्चिमी पाकिस्तान से आये हिंदू, सिख और अन्य प्रवासियों के पुनर्वास में किया जा रहा था।[3][4] १९५४ में, उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्कालीन उपराष्ट्रपति, डॉ॰ के॰ आर॰ दामले की अध्यक्षता में एक भारतीय-अमेरिकी टीम को आमंत्रित किया ताकि नैनीताल जनपद के तराई क्षेत्र में एक ग्रामीण विश्वविद्यालय के लिए संभावित स्थल को चुना जाए। इसके बाद, भारत सरकार, तकनीकी सहयोग मिशन और कुछ अमेरिकी भूमि अनुदान विश्वविद्यालयों के बीच एक अनुबंध पर भारत में कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हस्ताक्षर किए गए।[5] १७ नवंबर, १८६० को भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विश्वविद्यालय को समर्पित किया था।[6][7] इस विश्वविद्यालय के आस पास धीरे धीरे लोग बसने लगे, और कुछ वर्षों के बाद इसे पंत नगर कहा जाने लगा।[8][9]

आवागमन

पंतनगर में स्थित पंतनगर विमानक्षेत्र सम्पूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र का एकमात्र कार्यात्मक हवाई अड्डा है। पंतनगर से एयर इंडिया की दैनिक उड़ानें दिल्ली तक उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त पंतनगर रेल तथा सड़क मार्ग से भी हल्द्वानी-लालकुआं तथा किच्छा-बरेली इत्यादि नगरों से जुड़ा है।

पंतनगर के शैक्षणिक संस्थान

सामान्य महाविद्यालय

  • कृषि महाविद्यालय
  • गृह विज्ञान महाविद्यालय
  • पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय
  • सामान्य विज्ञान महाविद्यालय
  • मत्सय विज्ञान महाविद्यालय

अभियांत्रिकी संस्थान

विद्यालय

  • बाल निलयम शिशु विद्यालय
  • कैंपस स्कूल
  • बेसिक प्राथमिक पाठशाला
  • पंतनगर इंटर कालेज, पंतनगर
  • राजकीय कन्या इंटर कालेज, पंतनगर

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र