नैनीताल तहसील | |
---|---|
तहसील | |
देश | ![]() |
राज्य | उत्तराखंड |
जनपद | नैनीताल |
जनसंख्या (२०११) | |
• कुल | 1,50,389 |
भाषा | |
• आधिकारिक | हिंदी |
• बोलचाल की भाषा | हिंदी, कुमाऊँनी व अन्य |
समय मण्डल | आईएसटी (यूटीसी+5:30) |
नैनीताल तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में नैनीताल जनपद की एक तहसील है। नैनीताल जनपद के मध्य में स्थित इस तहसील के मुख्यालय नैनीताल नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में धारी तहसील, पश्चिम में रामनगर तथा कालाढूंगी तहसील, उत्तर में बेतालघाट और कोश्याकुटौली तहसील, तथा दक्षिण में लालकुआँ और हल्द्वानी तहसील है।
तहसील के अधिकार क्षेत्र में कुल २३४ गाँव आते हैं,[1] और २०११ की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या १,५०,३८९ है।[2]