निसोथ

निसोथ के कई भेद होते हैं -सफेद निसोथ, श्याम निसोथ और लाल निसोथ |

ऑपेर्क्युलीना टर्पेथम Operculina turpethum
in Kawal Wildlife Sanctuary, India.
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत:Plantae
विभाग:Magnoliophyta
वर्ग:Magnoliopsida
गण:Solanales
कुल:Convolvulaceae
वंश:Operculina
जाति:O. turpethum
द्विपद नाम
Operculina turpethum
(L.) Silva Manso
पर्यायवाची[1]

Merremia turpethum (L.) Shah & Bhatt.

सफेद निसोथ

सफेद निसोथ की बेली जंगल में होती है | इसमें सफेद फूल आते हैं | गोल -गोल फल आते हैं | उनमें चार -चार बीज आते हैं | पत्ते नोक दार गोल होते हैं | इसकी बेली की लकडी में तीन धारें होती हैं | सफेद निसोथ सबसे उत्तम होता है |

काला निसोथ

काले निसोथ की भी लता होती है | फूल काला पन लिये बैंगनी रंगा का होता है | पत्ते गोल-गोल नोकदार होते हैं | परंतु फल तथा पत्ते सफेद निसोथ से कुछ छोटे होते हैं | और सब आकार मिलता है |

लाल निसोथ

लाल निसोथ भी इसी प्रकार का होता है | लालपन लिये पत्ते होते हैं |

रोग नाश

मात्रा - सफेद निसोथ की 2 मासे से 4|| मासे तक मात्रा है | काले की मात्रा 1से 3 मासे तक है और लाल की 3 मासे से 6 मासे तक मात्रा है | गुण -निसोथ कडुआ, चरपरा, गरम, रेचक, रूक्ष, तीक्ष्ण, तिक्त, रसान्वित और कटु पाकी है | इसका जुलाब हितकारी है | यह मल स्तम्भक, ग्रहणी, उदर, कृमी, कफ, पाण्डु, प्लीहा, ज्वर, पित्त, वात रक्त, उदावर्त, उदावर्त, शोथ तथा कुष्ठ, कण्डु, व्रण, तथा हृदय रोग नाशक है | सफेद निसोथ - रेचक, स्वादिष्ट, गरम, वातनाशक, है | यह सोथ, पीत्त, कफ, ज्वर तथा उदर रोगों को दूर करने वाला है | काला निसोथ - सफेद निसोथ की अपेक्षा हिन गुण वाला किंतु इसमें विरेचन गुण अति तीव्र है तथा मूर्छा, दाह, मद, भ्रांती नाशक एवं कण्ठ उत्कर्षण करने वाला है | लाल निसोथ - मधुर, कसैला, मृदुरेची, रूक्ष, चरपरा है | इससे कफ, संग्रहणी और मल विष्टम्भ का नाश होता है |

विवरण

नाम -सं --त्रिवृत हिं- निसोत बं-तेरडी म- निशोत्तर,गु-नसोतर,फा- निसोथ,अं- तुरबुद, टरबीथ रूट |

बाहरी कड़ियां

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र