नागोर्नो-काराबाख़

नागोर्नो-काराबाख़ दक्षिण कॉकस के इलाक़े में स्थित एक क्षेत्र है। यह कॉकस पर्वत शृंखला की हीनकॉकस पहाडियों में आता है। इसका ज़्यादातर हिस्सा पहाड़ी है और वनों से भरपूर है। इसका क्षेत्रफल लगभग ४,४०० वर्ग किमी है। अज़रबैजान इस अपना हिस्सा मानता है और औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसे उस देश का हिस्सा माना जाता है। यहाँ पर अज़रों की बजाए अर्मेनियाई लोगों की बहुतायत है और, आर्मीनिया की मदद से सन् १९९१ के बाद से नागोर्नो-काराबाख़ अपने-आप को वास्तविकता में अज़रबैजान से अलग कर चुका है और स्वतन्त्र राष्ट्र की तरह अपने मामले संभालता है। उसने अपना नाम "नागोर्नो-काराबाख़ गणतंत्र" रखा हुआ है जिस से अज़रबैजान को सख़्त आपत्ति है। इस मतभेद को सुलझाने के लिए अज़रबैजान और आर्मीनिया की सरकारों में समय-समय पर बातचीत के दौर चलते रहते हैं।

नागोर्नो-काराबाख़ गणराज्य
Լեռնային Ղարաբաղի Հանրապետություն
लॅरनयिन ग़ाराबाग़ी हन्रापॅतुथ्युन
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रगान: "आज़ात उ अंकाख़ आर्त्शाख़"
"आज़ाद और स्वतन्त्र आर्त्शाख़"
अवस्थिति: नागोर्नो-काराबाख़
राजधानी
और सबसे बड़ा नगर
स्तेपानाकॅर्त
39°52′N 46°43′E / 39.867°N 46.717°E / 39.867; 46.717
राजभाषा(एँ) आर्मीनियाई1
सरकार अमान्य
 -  राष्ट्रपति बाको सहाकियन
 -  प्रधान मंत्री अराइक हारुत्युन्यान
स्वतंत्र अज़रबैजान से अमान्य रूप से अलग हुआ क्षेत्र
 -  जनमत-संग्रह १० दिसम्बर १९९१ 
 -  घोषित ६ जनवरी १९९२ 
 -  अंतर्राष्ट्रीय मान्यता अभी तक अमान्य 
क्षेत्रफल
 -  कुल 11,458 km2 (मणिपुर का आधा)
 -  जल (%) नगण्य
जनसंख्या
 -  मार्च 2007 जनगणना 138,000 (n/a)
मुद्रा आर्मीनियाई द्रामनागोर्नो-काराबाख़ द्राम (AMD)
समय मण्डल (यू॰टी॰सी॰+4)
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)  (यू॰टी॰सी॰+5)
दूरभाष कूट 374 47
इंटरनेट टीएलडी .am
1. संविधान "जनता में फैली हुई किसी भी भाषा के स्वतन्त्र प्रयोग" का आश्वासन देता है
2. वह सारा क्षेत्रफल जहाँ नागोर्नो-काराबाख़ गणतंत्र का प्रशासनिक नियंत्रण है

नाम के बारे में

"नागोर्नो" शब्द रूसी भाषा के "नागोर्नी" (нагорный) शब्द से लिया गया है जिसका मतलब है ऊँचा या पहाड़ी इलाक़ा। "काराबाख़" तुर्की भाषा से लिया गया है और मानना है के "कारा बाख़" का अर्थ हिन्दी से मिलता जुलता "काला बाग़" है।[1][2] स्थानीय भाषाएँ इसी "पहाड़ी काला बाग़" नाम का अनुवाद करती हैं -

  • अर्मेनियाई भाषा में लॅर्नायिन ग़ाराबाग़ (Լեռնային Ղարաբաղ)
  • अज़ेरी भाषा में दाग़लिक़ क़ाराबाग़ (Dağlıq Qarabağ) या युख़ारी क़ाराबाग़ (Yuxarı Qarabağ)
  • रूसी भाषा में नागोर्न्यी काराबाख़ (Нагорный Карабах)

यहाँ रहने वाले अर्मेनियाई लोग इस क्षेत्र को "आर्त्शाख़" (Արցախ) भी बुलाते हैं जो प्राचीन अर्मेनियाई राज्य का दसवां प्रांत हुआ करता था।

नागोर्नो-काराबाख़ झगड़े से सम्बंधित नक़्शा
नागोर्नो-काराबाख़ गणतंत्र
नागोर्नो-काराबाख़ और पास के क्षेत्रों से निकाले गए अज़ेरी शरणार्थी

प्रशासनिक भाग

विभागरायोन (ज़िला)शहर
अस्केरनख़ोजालीस्तेपानाकॅर्त (ख़ानकन्दी)
हादरूतदक्षिणी ख़ोजावंद
मारताकॅर्तपूर्वी कल्बचर, पश्चिमी तरतर​
मारतूनीउत्तरी ख़ोजावंद
शाहूमियान*दक्षिणी गोरानबोयनफ़्तालान
शूशीशूशाशूशा

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र