नंदिनी मुंडकुर

डॉ नंदिनी मुंडकुर भारत की विकासात्मक बाल रोग विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने बाल विकास सम्बन्धी विकारों की प्रारंभिक बचपन में पहचान और हस्तक्षेप (Early childhood intervention) के क्षेत्र में अग्रणी के रूप में काम किया है। 

नंदिनी मुंडकुर
जन्म19 जुलाई 1949 (1949-07-19) (आयु 74)
तिरुवल्लूर, तमिलनाडु, भारत
व्यवसायविकास संबंधी बाल चिकित्सा
वैशिष्ट्यविकास संबंधी विकार
प्रसिद्धिप्रारंभिक बचपन के हस्तक्षेप, बाल विकास
सक्रिय वर्ष1986-वर्तमान
शिक्षामौलाना आजाद मैडिकल कालेज, दिल्ली
उल्लेखनीय पुरस्कार2008 में मंथन एशिया पुरस्कार
1998 में रोटरी एक्सीलेंस पुरस्कार
1986 में अशोका फैलोशिप
1978 में सत्य गुप्ता पुरस्कार

जीवन और कैरियर

तिरुवल्लुर, तमिलनाडु के एक पारंपरिक तमिल घर में 1949 में उनका जन्म हुआ। वउन्होंने अपनी चिकित्सा विज्ञान (एमबीबीएस) की पढाई मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली से 1972 में की और फिर उन्होंने आगे 1977 में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की उपाधि इसी कालेज से बाल चिकित्सा में प्राप्त की। अपने कैरियर के शुरुआती दौर में उन्होंने एक बाल रोग विशेषज्ञ के तौर पर प्रैक्टिस किया जिस दौरान उनकी विकासात्मक अध्ययन के क्षेत्र में गहरी रुचि विकसित हुई। उन्होंने वोज्ता के प्रारंभिक निदान और चिकित्सा का कोर्स[1] अक्तूबर 1989 में किया। वह मस्तिष्क पक्षाघात और विकास चिकित्सा (FAACP और DM) की अमेरिकन अकादमी की शोधकर्त्री हैं।

वह वर्तमान में बंगलौर में जयनगर और मल्लेशव्र्म में प्रैक्टिस करती हैं।[2]

योगदान

बच्चों  के विकास और विकलांगता जैसी समस्याओं[3] के लिए उन्होंने वर्ष 2006 में एक सेंटर स्थापित किया। इस केंद्र में जन्म से किशोरावस्था तक बच्चों में विभिन्न प्रकार के विकारों का इलाज किया जाता है जैसे कि शारीरिक, मानसिक, भाषा, और सीखने की क्षमता,  का इलाज किया जाता है। 

पुरस्कार और मान्यता

सामाजिक बाल रोग में काम के लिए सत्य गुप्ता पुरस्कार– 1978 [4]

  • सामाजिक उद्यमिता के लिए अशोका फैलोशिप – 1986
  • बच्चों के कल्याण की दिशा में समर्पित सेवाओं के लिए देश स्नेही पुरस्कार-1996 [5]
  • बच्चों की देखभाल के लिए रोटरी उत्कृष्टता पुरस्कार– 1998
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बैंगलोर शहर महिलाओं के समूह द्वारा महिला एचीवर्स अवार्ड-2002
  • 2008 में दि वीक पत्रिका द्वारा भारतीय प्रतिभा के तौर पर सूचीबद्ध किये गये
  • उपग्रह द्वारा कर्नाटक में ग्रामीण बच्चों के गणित शिक्षण के लिए मंथन पुरस्कार-2008[6]

हाल में पूर्ण परियोजनाएं

  • डॉ नंदिनी २०१० में PICAN - PARC भारत-कनाडा औटिज्म नेटवर्क की एक प्रमुख योगदानकर्ता थीं। [7]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र