दानापुर

भारत के बिहार राज्य के पटना ज़िले में स्थित एक नगर

दानापुर (Danapur), जिसे दानापुर निज़ामत (Danapur Nizamat) और दीनापुर (Dinapur) भी कहा जाता है, भारत के बिहार राज्य के पटना ज़िले में स्थित एक नगर है। यह पटना का एक उपनगर है और गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है।[1][2]

दानापुर
Danapur
खगौल में दानापुर रेलवे स्टेशन का स्टेशन बोर्ड
खगौल में दानापुर रेलवे स्टेशन का स्टेशन बोर्ड
दानापुर is located in बिहार
दानापुर
दानापुर
बिहार में स्थिति
निर्देशांक: 25°37′34″N 85°02′20″E / 25.626°N 85.039°E / 25.626; 85.039 85°02′20″E / 25.626°N 85.039°E / 25.626; 85.039
देश भारत
प्रान्तबिहार
ज़िलापटना ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,82,429
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी, मगही
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

विवरण

दानापुर एक प्रमुख रेल केंद्र, भारतीय थलसेना की दानापुर छावनी भी है। दानापुर "दीनापुर निज़ामत" भी कहलाता है। दानापुर को 1887 में नगरपालिका बनाया गया। 2018 में, बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड (बीएसआरडीसी) ने दीघा-दानापुर नहर (रूपसपुर नहर) के पश्चिमी तटबंध के साथ दस मीटर चौड़ी 10.6 किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया।[3][4] यह सड़क 12.27 किमी लंबी दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड (पाटलि पथ) के नीचे से भी गुजरती है जो एम्स पटना के पास NH-98 को दीघा (पटना में लोकनायक गंगा पथ पर) से जोड़ती है।[5][6]

नगर परिषद् दानापुर निजामत

नगर परिषद् दानापुर निजामत दानापुर क्षेत्र के नगरपालिका कार्यों को देखती है।[7] नगर परिषद दानापुर निज़ामत (नगर परिषद) की स्थापना 1889 में हुई थी। नगर परिषद दानापुर निज़ामत के अधिकार क्षेत्र में 40 वार्ड हैं।

राजनीति

दानापुर दानापुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र और पाटलिपुत्र लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

स्कूल और कॉलेज

  • आर्मी पब्लिक स्कूल, दानापुर कैंट
  • केन्द्रीय विद्यालय दानापुर कैंट
  • सेंट करेन हाई स्कूल, पटना
  • चिल्ड्रेन्स एकेडमी, बेली रोड, सगुना मोड़, मैनपुरा, दानापुर
  • बीएस कॉलेज, दानापुर
  • आर.पी. शर्मा प्रौद्योगिकी संस्थान
  • डॉ. बी.आर. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल

यहाँ मगध विश्वविद्यालय से संबद्ध एक महाविद्यालय तथा सैनिक छावनी है।

कृषि और खनिज

दानापुर एक प्रमुख सड़क एवं रेल जंक्शन तथा कृषि व्यापार केन्द्र है।

उद्योग और व्यापार

उद्योगों में मुद्रण, तिलहन पेराई, एवं धातुकर्म से जुड़े उद्योग शामिल हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र