तबस्सुम (हिन्दी फ़िल्म कलाकार)

तबस्सुम हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। लेकिन अपने काम के लिए वह सबसे ज़्यादा जानी जाती हैं फूल खिले हैं गुलशन गुलशन से, जो १९७२ से लेकर १९९३ तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ,[1] और जिसमें तबस्सुम फ़िल्मी हस्तियों और टेलिविज़न अभिनेताओं-अभिनेत्रियों का साक्षात्कार लिया करती थीं।[2]

तबस्सुम
जन्म ९ जुलाई १९४४
मुंबई
राष्ट्रीयता भारतीय
उपनाम बेबी तबस्सुम
पेशा अभिनेत्री, बातचीत कार्यक्रम की परिचारिका
कार्यकाल १९४७-अब तक
प्रसिद्धि का कारण फूल खिले हैं गुलशन गुलशन
जीवनसाथी विजय गोविल

व्यक्तिगत जीवन

तबस्सुम का जन्म ९ जुलाई १९४४ को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव एक स्वतंत्रता सेनानी थे, तथा उनकी माता असग़री बेग़म एक लेखिका और पत्रकार थीं। उन्होंने अपनी फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत १९४७ में ही मेरा सुहाग फ़िल्म से शुरु कर दी थी जब उनकी उम्र महज़ तीन वर्ष थी। बचपन में उनका नाम बेबी तबस्सुम दर्शाया जाता था।
उनका विवाह विजय गोविल से सम्पन्न हुआ है, जो कि अरुण गोविल के बड़े भाई हैं। अरुण गोविल ने रामानन्द सागर के प्रसिद्ध दूरदर्शन धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका अदा की थी।

18 नवंबर 2022 रात 8:40 पर , हृदयाघात से तबस्सुम जी का निधन मुंबई में हुआ।

प्रमुख फिल्में

वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
1986चमेली की शादी
1985सुर संगम
1985ज़बरदस्तमाल्ती
1985हम नौजवान
1985हकीकत
1973हीरा
1972शादी के बादबसंती
1972आन बान
1971तेरे मेरे सपने
1971गैम्बलर
1971अधिकाररेखा
1970जॉनी मेरा नाम
1969प्यार का मौसमतारा
1963फिर वही दिल लाया हूँ
1961धर्मपुत्र
1960मुगल-ए-आज़म
1954बाप बेटी
1952बैजू बावरा
1951दीदारबेबी माला
1951अफ़साना
1951बहारशशि
1951आरामबेबी
1950सरगम

नामांकन और पुरस्कार

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र