जासूसी दुनिया

जासूसी दुनिया (جاسوسى دنيا) इब्न-ए-साफ़ी द्वारा लिखित उर्दू के जासूसी उपन्यासों की एक शृंखला है। इसका पहला उपन्यास, 'दिलेर मुजरिम', मार्च १९५२ में प्रकाशित हुआ और यह विक्टर गन (Victor Gunn) द्वारा लिखित 'आयरनसाइड्ज़ लोन हैंड​' (Ironside's Lone Hand) नामक अंग्रेज़ी उपन्यास द्वारा प्रेरित था। लेकिन इसमें इब्न-ए-साफ़ी ने दो मुख्य पात्रों की स्वयं कृति करी जो पाठकों को बहुत भाए - कर्नल फ़रीदी और कप्तान हमीद।[1] कुल मिलकर इस शृंखला में उन्होंने १२५ उपन्यास लिखे।

खलनायक

जासूसी दुनिया शृंखला के उपन्यास अपने दिलचस्प खलनायकों के लिए जाने जाते थे, मसलन सिंग हई, जो एक चीनी खलनायक था। उसे 'जोंक' के नाम से भी बुलाया जाता था क्योंकि वह अपने प्रतिद्वंदी का गला दबोचकर उसकी सांस रोकने में माहिर था। उसका बदन बहुत लचकीला था - अगर उसपर गोली चलाई जाए तो चलने वाले का हाथ देखकर वह गोली का मार्ग भांप लेता था और अपना शरीर हिलाकर गोली से बच जाता था। स्त्रियाँ उसकी बड़ी कमजोरी थीं और वह हमेशा किसी नई स्त्री से शारीरिक सम्बन्ध बनाने की ताक में रहता था।[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र