जई का दलिया

जई का आटा या जई का दलिया (अंग्रेजी: Oatmeal; ओटमील) एक खाद्य पदार्थ है जिसे जई के साबुत अनाज को पीस कर या फिर दल कर प्राप्त किया जाता है।

जई का दलिया

जई का दलिया
उद्भव
वैकल्पिक नाम जई का आटा
व्यंजन का ब्यौरा
मुख्य सामग्री जई

प्रयोग

पहले कूट कर जई के दानो से भूसी उतारी जाती है, फिर इन्हें सेंका जाता है। सेंकने से इनके स्वाद में वृद्धि होती है। इसके बाद इन्हें पीस कर महीन, मध्यम या फिर दरदरा आटा प्राप्त किया जाता है। यदि जई के दानों को भाप में पका कर बेलन से चपटा किया जाता है तो प्राप्त खाद्य पदार्थ को जई की खली (रोल्ड ओट्स) कहते हैं। तुरंत तैयार होने वाले जई के दलिये को पहले पका कर सुखाया जाता है फिर इसमें चीनी या अन्य स्वादवर्धक सामग्रियां मिलाई जाती हैं। दोनो प्रकार से प्राप्त जई को या तो बिना पकाये ही खाया जा सकता है या फिर इसे पानी अथवा दूध में पका कर दलिया बनाया जा सकता है। जई का आटा बिस्कुट या केक बनाने में भी प्रयोग किया जाता है।

स्वास्थ्य लाभ

आजकल जई के दलिये का प्रयोग इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। जई के दलिये में उपस्थित घुलनशील रेशों के कारण इनका रोज़ाना एक कटोरा सेवन खून में कोलेस्ट्रोल की मात्रा घटाने में सहायता करता है। यदि इनका सेवन कम वसा भोजन के साथ किया जाये तो यह हृदय रोगों से बचाव में सहायक सिद्ध होता हैं।

सन्दर्भ

Oats Recipe for Weight Loss Archived 2023-04-16 at the वेबैक मशीन

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र