गौरीगंज

गौरीगंज (Gauriganj) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद-अमेठी में स्थित एक नगर है। यहां जनपद अमेठी और गौरीगंज तहसील(उप जनपद) का मुख्यालय भी है।[1][2]

गौरीगंज
Gauriganj
गौरीगंज का दृश्य
गौरीगंज का दृश्य
गौरीगंज is located in उत्तर प्रदेश
गौरीगंज
गौरीगंज
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 26°12′22″N 81°41′24″E / 26.206°N 81.690°E / 26.206; 81.690 81°41′24″E / 26.206°N 81.690°E / 26.206; 81.690
देश भारत
प्रान्तउत्तर प्रदेश
ज़िलाअमेठी ज़िला
ऊँचाई104 मी (341 फीट)
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड227409

विवरण

अमेठी ज़िले के गठन से पूर्व गौरीगंज सुलतानपुर ज़िले का भाग था। गौरीगंज में बहुत से दर्शनीय स्थल हैं। गौरीगंज का लोधी बाबा धाम एक प्रसिद्ध मंदिर है। गौरीगंज तहसील के अंतर्गत भवन शाहपुर गांव के पास में स्थित मां दुर्गा भवानी का दिव्य मंदिर बहुत ही सुप्रसिद्ध है यहां पर 1 साल में दो बार नवरात्रि के मेले लगते हैं। माता जी के दर्शन करने के लिए बहुत दूर-दूर से भक्तगण यहां पर आते हैं। हर सोमवार के दिन यहां पर मेला भी लगता है। मंदिर के बगल में स्थित दिव्य सागर कुंड में स्नान करके भक्तगण मां दुर्गा के आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

गौरीगंज कस्बे के मध्य में जिलाधिकारी निवास स्थित है। उसी के बगल में ही पुलिस स्टेशन भी स्थित है। कस्बे के पश्चिमी छोर पर तहसील स्थित है। यहां का सरकारी अस्पताल अमेठी रोड पर असैदापुर गांव के पास स्थित है। गौरीगंज से लगभग 8 किलोमीटर के दूरी पर उल्टा गढ़ा है जहाँ पर श्री हनुमान जी की 55 फीट की मूर्ति है अथवा काफी देवी देवताओं की भव्य आकर्षित करने वाली मूर्तियाँ भी हैं जहाँ पर हर मंगलवार कभी लोगो की सँख्या में लोग दर्शन करने जाते हैं। अमेठी ज़िले में दो प्राचीन मंदिर नंदमहर धाम व मयास ग्राम में आदि शक्ति मां जगदम्बा मयासवासिनी का प्रसिद्ध मंदिर है। जिस पर पं० शिवकुमार मिश्रा की कई पीढ़ियों के परिवार के द्वारा सेवा की जाती रही है, गौरीगंज के लोदी बाबा मंदिर से पश्चिम ओर 1.5 किलोमीटर पर बरना टिकर गावं है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र