गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान

१९५९ में स्थापित गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान, ईक्वाडोर का पहला राष्ट्रीय उद्यान है। ईक्वाडोर की सरकार ने गैलापागोस के भूमि क्षेत्र का ९७% हिस्सा देश के इस पहले राष्ट्रीय उद्यान के लिए नामित किया है जबकि, शेष ३% सांताक्रूज़, सैन क्रिस्टोबाल, फ्लोरियाना और ईसाबेला के वासित क्षेत्रों के बीच वितरित किया है।[1]

इतिहास

गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान सेवा ने १९७१ में उद्यान के पहले अधीक्षक, २ अधिकारियों और ६ उद्यान रेंजरों को सांताक्रूज़ द्वीप पर नियुक्त किया था। १९७४ में गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान सेवा ने, १९७३ में जारी जैविक संरचना के अनुसार अपनी पहली प्रबंधन योजना शुरु की जिसके अंतर्गत उद्यान के लिए एक अधीक्षक, २ संरक्षण अधिकारी और ४० उद्यान रेंजरों को प्रबंधन के उद्देश्यों के लिए नियुक्त किया गया।[2]

१९७९ में यूनेस्को ने गैलापागोस द्वीपसमूह को मानवता हेतु प्राकृतिक धरोहर घोषित किया और उद्यान सेवा को इसके अधीक्षक के माध्यम से स्थायी उद्यान संरक्षण और द्वीपों की रखवाली का उत्तरदायित्व दिया।गैलापागोस समुद्री संरक्षित क्षेत्र की स्थापना १९८६ में की गयी। इसी वर्ष गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान को इसकी अनूठी वैज्ञानिक और शैक्षिक विशेषताओं के कारण, संरक्षित जैवमंडलों की सूची में शामिल किया गया। २००७ में, यूनेस्को ने गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान को खतरे में पड़ी विश्व धरोहरों की सूची में शामिल किया।

सन्दर्भ

91°0′W / 0.817°N 91.000°W / 0.817; -91.000

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र