गुरमुखी लिपि

पंजाबी भाषा लिखने के लिए प्रयुक्त होने वाली लिपि

गुरमुखी लिपि (ਗੁਰਮੁਖੀ ਲਿੱਪੀ) एक लिपि है जिसमें पंजाबी भाषा लिखी जाती है।

गुरुमुखी का अर्थ है गुरुओं के मुख से निकली हुई। अवश्य ही यह शब्द ‘वाणी’ का द्योतक रहा होगा, क्योंकि मुख से लिपि का कोई सम्बन्ध नहीं है। किन्तु वाणी से चलकर उस वाणी कि अक्षरों के लिए यह नाम रूढ़ हो गया। इस प्रकार गुरूओं ने अपने प्रभाव से पञ्जाब में एक भारतीय लिपि को प्रचलित किया। वरना सिन्ध की तरह पञ्जाब में भी फ़ारसी लिपि का प्रचलन हो रहा था और वही बना रह सकता था।

इस लिपि में ३ स्वर और ३२ व्यञ्जन हैं। स्वरों के साथ मात्राएँ जोड़कर अन्य स्वर बना लिए जाते हैं। इनके नाम हैं ऊड़ा, आया, ईड़ी, सासा, हाहा, कका, खखा इत्यादि। अन्तिम अक्षर ड़ाड़ा है। छठे अक्षर से कवर्ग आरम्भ होता है और शेष अक्षरों का (व) तक वही क्रम है जो देवनागरी वर्णमाला में है। मात्राओं के रूप और नाम इस प्रकार हैं। ट के साथ (मुक्ता), टा (कन्ना), टि (स्यारी), टी (बिहारी), ट (ऐंक ड़े), ट (दुलैंकड़े), टे (लावाँ), टै (दोलावाँ), (होड़ा), (कनौड़ा), (टिप्पी), ट: (बिदै)। इस वर्णमाला में प्राय: संयुक्त अक्षर नहीं हैं। यद्यपि अनेक संयुक्त ध्वनियाँ विद्यमान हैं।

sunaina

गुरमुखी लिपि में ३५ वर्ण होते हैं। पहले तीन वर्ण विशेष हैं क्योंकि वे स्वर वर्णों के आधार होते हैं। केवल ऐड़ा को छोड़कर बाकी पहले तीन वर्ण अकेले कहीं नहीं प्रयुक्त होते। विस्तार से समझने के लिए स्वर वर्ण को देखें।

गुरमुखी-देवनागरी तुलना

ਕ --- क
ਖ --- ख
ਗ --- ग
ਘ --- घ
ਙ --- ङ

ਚ --- च
ਛ --- छ
ਜ --- ज
ਝ --- झ
ਞ --- ञ

ਟ --- ट
ਠ --- ठ
ਡ --- ड
ਢ --- ढ
ਣ --- ण

ਤ --- त
ਥ --- थ
ਦ --- द
ਧ --- ध
ਨ --- न

ਪ --- प
ਫ --- फ
ਬ --- ब
ਭ --- भ
ਮ --- म

ਯ --- य
ਰ --- र
ਲ --- ल
ਵ --- व

ਸ਼ --- श
ਸ --- स
ਹ --- ह
ੜ --- ड़

਼ --- ़
੍ --- ्
ਾ --- ा
ਿ --- ि
ੀ --- ी
ੁ --- ु
ੂ --- ू
ੇ --- े
ੈ --- ै
ੋ --- ो
ੌ --- ौ
ਂ --- ं
ੰ --- ं

ਅ --- अ
ਆ --- आ
ਇ --- इ
ਈ --- ई
ਉ --- उ
ਊ --- ऊ
ਏ --- ए
ਐ --- ऐ
ਓ --- ओ
ਔ --- औ

੦ --- ०
੧ --- १
੨ --- २
੩ --- ३
੪ --- ४
੫ --- ५
੬ --- ६
੭ --- ७
੮ --- ८
੯ --- ९

टिप्पणी

कृपया ध्यान दें कि अक्षर–रूप मिलने के होते हुए भी पञ्जाबी द्वारा गुरमुखी और हिन्दी द्वारा देवनागरी के प्रयोग में कुछ महत्वपूर्ण अन्तर हैं:

  • गुरमुखी में कुछ प्राचीन शब्दों की अन्तिम मात्राएँ उच्चारित नहीं होती। यदि पञ्जाबी का एक पारम्परिक अभिवादन देखा जाए - 'ਸਤਿ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ' - तो इसका सीधा देवनागरी परिवर्तन 'सति श्री हरि अकाल' निकलता है लेकिन इसे 'सत श्री अकाल' पढ़ा जाता है।
  • महाप्राण व्यञ्जनों में श्वास प्रायः हटाया जाता है और सुर द्वारा अक्षरों में भेद दिखाया जाता है। इसलिए कहा जाता है कि पञ्जाबी एक सुरभेदी भाषा है। अक्सर अन्य हिन्द-आर्य भाषाओँ के बोलने वाले जब पञ्जाबी बोलते हैं तो उनके सुर हिन्दी-जैसे होते हैं, जिनसे पञ्जाबी मातृभाषियों को उनका बोलने का लहजा कृत्रिम लगता है। मसलन:
    • 'ਘੋੜਾ' अर्थात अश्व। इसका नागरी 'घोड़ा' है लेकिन इसका सही उच्चारण 'क्होड़ा' है जिसमें बोलते हुए सुर भारी होकर हल्का किया जाता है (यानि गिरता-उठता है)।
    • 'ਕੋੜਾ' अर्थात चाबुक। इसका नागरी 'कोड़ा' है और उच्चारण भी सुर को सामान्य रखकर 'कोड़ा' होता है।

गुरमुखी अक्षर

नामउच्चारणनामउच्चारणनामउच्चारणनामउच्चारणनामउच्चारण
ऊड़ाऐड़ाईड़ीसस्साहाहा
कक्काखक्खागग्गाकह्ग्गा (घग्गा)ङंङा
चच्चाछच्छाजज्जाचह्ज्ज‌‌ा (झज्ज‌ा)ञईया
टैंकाठठ्ठाडड्डाटह्ड्डा (ढड्डा)णाह्णा (णाहणा)
तत्ताथत्थादद्दाधद्दानन्ना
पप्पाफफ्फ‌ाबब्बापह्ब‌्बा (भब्बा)मम्मा
य‌ईआ/य‌ईया (यय्या)रारालल्लावाह्वा(वाहवा)राह्ड़ाड़

गुरमुखी का यूनिकोड

गुरमुखी लिपि की यूनिकोड रेंज U+0A00 से U+0A7F तक है। गुरमुखी के लिए यूनिकोड का प्रयोग शुरु हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। पंजाबी के ज्यादातर जालघरों ने अभी यूनिकोड नहीं अपनाया है।

Gurmukhi[1]
Unicode.org chart (PDF)
 0123456789ABCDEF
U+0A0x
U+0A1x
U+0A2x
U+0A3xਲ਼ਸ਼ਿ
U+0A4x
U+0A5xਖ਼ਗ਼ਜ਼ਫ਼
U+0A6x
U+0A7x
टिप्पणी
1.^ यूनिकोड संस्करण 6.3 के अनुसार


सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र