गुंडे (फ़िल्म)

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

गुंडे अली अब्बास ज़फ़र द्वारा रचित एवं आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित 2014 की एक भारतीय एक्शन अपराध रहस्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा हैं जबकि खलनायक का अभिनय इरफ़ान ख़ान ने किया है।[1] फ़िल्म की कहानी १९७० में युवा दोस्तों बिक्रम और बाला से आरम्भ होती है जो बन्दुकधारी और कोयले की डकैती करते हैं। वो अन्तंतः कलकत्ता के सबसे शक्तिशाली गुंडों के रूप में उभरते हैं।[5] फ़िल्म 14 फ़रवरी 2014 को जारी की गई।[2]

गुंडे

प्रचार पोस्टर
निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र
लेखक अली अब्बास ज़फ़र
निर्माता आदित्य चोपड़ा
अभिनेता रणवीर सिंह
अर्जुन कपूर
प्रियंका चोपड़ा
इरफ़ान ख़ान
कथावाचक इरफ़ान ख़ान
छायाकार असीमा मिश्रा[1]
संपादक रामेश्वर एस भगत[1]
संगीतकार सोहेल सेन
पृष्ठभूमि स्कोर: जूलियस पैकियम[1]
निर्माण
कंपनी
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 14 फ़रवरी 2014 (2014-02-14)[2]
लम्बाई
152 मिनट[3]
देश भारत
भाषायें हिन्दी
बंगाली[4]
लागत 50 करोड़ (US$7.3 मिलियन)
कुल कारोबार 61 करोड़ (US$8.91 मिलियन)(8 दिन)

फ़िल्म बंगाली भाषा में भी जारी की गई और सोहेल सेन ने इसके संगीत का निर्माण किया है। हालांकि कुछ बंगाली गानों में गायक भिन्न हैं।[6]

कथानक

फ़िल्म दो लड़कों से आरम्भ होती है जिनके नाम बिक्रम और बाला हैं, वो भारत में बांग्लादेशी रिफ़्यूजी के रूप में आते हैं। वो एक रिफ़्यूजी कैम्प में आते हैं जो बांग्लादेशी नागरिकों से पूरित है। दोनों लड़के लोगों के एक विशाल समूह के साथ, एक ट्रक का पिछा करते हैं जो रिफ़्यूजीयों के लिए रोटियाँ फेंक रहा था। वो धीरे-धीरे जुर्म की दुनिया में कदम रखते हैं। दोनों दोस्तों एक लड़की यानी प्रियंका चोपड़ा से प्यार करने लगते हैं जिससे दोस्तों की दोस्ती में दरार आ जाती है।

कलाकार

दर्शन गुर्जर - जवान बिक्रम[7]
जयेश वी कार्डक - जवान बाला[7]

निर्माण

विकास

अगस्त 2012 में, अली अब्बास ज़फ़र ने प्रकाशित किया कि फ़िल्म का शीर्षक गुंडे और उसके पात्र १९७० के जवान बिक्रम और बाला होंगे जो कलकत्ता के कुख्यात डाकुओं के रूप में बड़े होते हैं।[8]

कलाकार चयन

अली अब्बास ज़फ़र के अनुसार रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को बिक्रम और बाला के रूप में मुख्य भूमिका दी गई।[8] प्रियंका चोपड़ा फ़िल्म की मुख्य नायिका हैं जो दोनों नायकों के मध्य प्रेम जगाती है और अन्तिम दृश्यों में स्पेशल टास्क फोर्स एजेंट की भूमिका निभाई।[9] ज़फ़र के अनुसार दोनों प्रमुख कलाकार फ़िल्मी पर्दे पर बंगाली दिखाये गये हैं जब बांग्लादेश का जन्म हुआ।[10] दोनों रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्मों क्रमशः बैंड बाजा बारात और इशकजादे से अपना पदार्पण किया।[11] कलाकारों को उनका अभिनय करने के लिए शारीरिक प्रशिक्षण लेना पड़ा।[12] अभिनेता इरफ़ान ख़ान को पुलिस अफ़सर की भूमिका के लिए चुना गया।[13] बाद में कलाकार सुशांत सिंह को केमियो अभिनय के लिए फ़िल्म में रखा गया।[14]

फ़िल्मांकन

फ़िल्म का फ़िल्मांकन मुम्बई में यश राज फ़िल्म्स द्वारा आरम्भ किया है जिसका बाद में एक लम्बा भाग कोलकाता में फ़िल्माया गया।[15]

संगीत

गुंडे
संगीत सोहेल सेन द्वारा
जारी 10 जनवरी 2014 (2014-01-10)
रिकॉर्डिंग 2013
यशराज फ़िल्म्स स्टूडियो, साबा स्टूडियो
मुम्बई, भारत
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई 42:27
लेबल वायएसआर म्यूज़िक सोनी म्यूजिक
निर्माता सोहेल सेन
सोहेल सेन कालक्रम

एक था टाइगर
(2012)
गुंडे
(2014)
व्यावसायिक रेटिंग
समीक्षकों से प्राप्त रेटिंग
स्त्रोतरेटिंग
बॉलीवुड हंगामा [16]
रीडिफ.कॉम
हिन्दुस्तान टाईम्स

मूल संगीत

गुंडे के संगीत का मूल संस्करण सोहेल सेन द्वारा रचित है जबकि गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। फ़िल्म के गीतों का मूल संस्करण १० जनवरी २०१४ को जारी किया गया।

गुंडे संगीत
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."जश्न-ए-इश्क़"जावेद अली, शादाब फरीदी04:21
2."तुने मारी एंट्रियाँ"केके, नीति मोहन, विशाल डडलानी, बप्पी लाहिड़ी05:12
3."जिया"अरिजीत सिंह04:43
4."असलाम-ए-इश्क़ुम"बप्पी लाहिड़ी, नेहा भसीन04:38
5."साईयाँ"शाहिद माल्या04:16
6."मन कुंतो मौला"अल्तमश फरीदी, शादाब फरीदी04:45
7."गुंडे"सोहेल सेन02:46
8."रिदम ऑफ़ जश्न-ए-इश्क़"शादाब फरीदी02:00
9."मन कुंतो मौला (शास्त्रीय)"अल्तमश फरीदी, शादाब फरीदी05:10
10."तुने मारी एंट्रियाँ" (संगीत: इरशाद कामिल)"विशाल डडलानी, बप्पी लाहिड़ी, केके, नीति मोहन05:12
कुल अवधि:42:27

बंगली संगीत

गुंडे (बंगाली)
संगीत सोहेल सेन द्वारा
जारी 18 जनवरी 2013 (2013-01-18)
लंबाई 37:26
भाषा बंगाली
गुंडे का संगीत – बंगाली
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."जश्न-ए-इश्क़ – बांग्ला संस्करण"कृष्णा बेउरा & Altaf Sayyed04:16
2."तुने मारी एंट्रियाँ – बांग्ला संस्करण" (गीत : बप्पी लाहिड़ी & Gautam Susmit)बप्पी लाहिड़ी, मोनाली ठाकुर05:09
3."जिया – बांग्ला संस्करण"अरनब चक्रवर्ती04:40
4."असलाम-ए-इश्क़ुम – बांग्ला संस्करण"बप्पी लाहिड़ी, नेहा भसीन04:34
5."बोलो ना"शाहिद माल्या04:15
6."मन कुंतो मौला – बांग्ला संस्करण"जावेद अली, शाहिद माल्या04:41
7."गुंडे – बांग्ला संस्करण"राजदीप चट्टर्जी, रैप विकटर डे02:45
8."रिदम ऑफ़ जश्न-ए-इश्क़ा – बांग्ला संस्करण"शादाब फरीदी01:56
9."मन कुंतो मौला (शास्त्रिय) – बांग्ला संस्करण"जावेद अली, शाहिद माल्या05:11
10."तुने मारी एंट्रियाँ" (गीत : इरसाद कामिल)  
कुल अवधि:42:26

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र