कॉमैक एआरजे-21

कॉमैक एआरजे-21 ज़ियांगफेंग (Comac ARJ21 Xiangfeng) एक दो इंजन वाला क्षेत्रीय जेट है जिसे चीनी एयरोस्पेस कंपनी कॉमैक द्वारा निर्मित किया गया है।[5]

एआरजे-21 जियांगफेंग
ARJ21 Xiangfeng
उड़ान में एआरजे21-700
प्रकारक्षेत्रीय जेट
उत्पादककॉमैक
अभिकल्पनाकर्ताएवीआईसी 1 वाणिज्यिक विमान कंपनी (एसीएसी)
प्रथम उड़ान28 नवंबर 2008
आरंभ28 जून 2016 (चेंगदू एयरलाइंस से)[1]
स्थितिउत्पादन में, सेवा में (डिलीवरी शुरू हुई)
प्राथमिक उपयोक्ताचेंगदू एयरलाइंस[2]
निर्मित2007–वर्तमान[3]
निर्मित इकाई7[4]
इकाई लागत$3 करोड़ अमेरिकी डॉलर (2015 के अनुसार)

विकास

एआरजे 21 (उन्नत क्षेत्रीय जेट) का विकास चीन की "10 वीं पंचवर्षीय योजना" में एक महत्वपूर्ण परियोजना थी। यह मार्च 2002 में शुरू हुआ था और इसका नेतृत्व राज्य की स्वामित्व वाली एसीएसी कंसोर्टियम ने किया था। एआरजे 21 की पहली उड़ान प्रारंभिक रूप से 2005 में शुरू करने की योजना थी जिसमें 18 महीने बाद वाणिज्यिक सेवा शुरू करने की योजना थी।[6] परंतु कार्यक्रम अपनी योजना के आठ साल पीछे हो गया।[7] डिजाइन कार्य में देरी हुई और अंतिम परीक्षण उत्पादन चरण जून 2006 तक शुरू नहीं हुआ।[8] पहला प्रोटोटाइप (सीरियल नंबर 101) मार्च 2008 में पहली उड़ान की योजना के साथ, 21 दिसंबर 2007 को रोलआउट किया गया था। यह भी 21 सितंबर 2008 तक टल गया थी और आखिरकार 28 नवंबर 2008 को शंघाई के डचांग एयरफील्ड में इसकी पहली उड़ान हुई थी।[9] 15 जुलाई 2009 को एयरक्राफ्ट ने लंबी दूरी की टेस्ट उड़ान पूरी की। जिसमे शंघाई से शीआन तक 2 घंटे 19 मिनट में 1,300 किमी की दूरी पर उड़ान भरने के लिए उड़ान भरी।

प्रकार

एआरजे21-700

बेसलाइन मॉडल जिसमें 70 से 95 यात्रियों की क्षमता है।

एआरजे21-900

एआरजे21-700 के आधार पर स्ट्रेच मॉडल, जिसमें 95 से 105 यात्रियों की क्षमता होगी।

एआरजे21एफ

एआरजे21-700 के आधार पर समर्पित मालवाहक संस्करण। इसमें पांच एलडी 7 कंटेनरों या पीआईपी पैलेट की क्षमता होगी, जिसमें अधिकतम 10,150 किलो वजन होगा।

एआरजे21बी

एआरजे21-700 के आधार पर समर्पित व्यवसाय जेट संस्करण। जो 20 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगा।

ऑपरेटर्स

अक्टूबर 2016 तक एक एयरलाइन में दो विमान सेवा मे:[10]

  • चेंगदू एयरलाइंस - 28 जून 2016 को पहली सेवा[10]

उत्पादन

2017 के शुरूआती जुलाई में, सीएएसी ने बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए एआरजे21 प्रमाणित किया था। पांच एआरजे21 को 2017 में सौंप दिया जाएगा जबकि नवंबर 2015 में पहली बार अपनी पहली डिलीवरी के बाद से सितंबर में दो विमान सेवा में प्रवेश कर चुके है।[11] लेकिन उत्पादन 2018 में 15, 2019 में 20 और 2020 में 25 तक पहुंचाना चाहिए।.[12]

विशेष विवरण

एआरजे21-700एआरजे21-900
कॉकपिट चालक दलदो
बैठने की क्षमता90 (1-वर्ग)
78 (2-वर्ग)
105 (1-वर्ग)
98 (2-वर्ग)
सीट पिच(1-वर्ग) में 31, (2-वर्ग) में 36 & 32
लंबाई33.46 मी॰ (109 फीट 9 इंच)36.35 मी॰ (119 फीट 3 इंच)
पंख फैलाव27.28 मी॰ (89 फीट 6 इंच)
पंख क्षेत्र79.86 मी2 (859.6 वर्ग फुट)
पंख स्वीकबुक25 डिग्री
ऊंचाई8.44 मी॰ (27 फीट 8 इंच)
केबिन चौड़ाई3.14 मी॰ (10 फीट 4 इंच)
केबिन ऊंचाई2.03 मी॰ (6 फीट 8 इंच)
गलियारे की चौड़ाई48.3 से॰मी॰ (19.0 इंच)
सीट की चौड़ाई45.5 से॰मी॰ (17.9 इंच)
विशिष्ट खाली वजन24,955 कि॰ग्राम (55,016 पौंड)26,270 कि॰ग्राम (57,920 पौंड) एसटीडी
26,770 कि॰ग्राम (59,020 पौंड) ईआर
अधिकतम टैक-ऑफ वजन40,500 कि॰ग्राम (89,300 पौंड) एसटीडी
43,500 कि॰ग्राम (95,900 पौंड) ईआर
43,616 कि॰ग्राम (96,157 पौंड) एसटीडी
47,182 कि॰ग्राम (104,019 पौंड) ईआर
कार्गो क्षमता20.14 मी3 (711 घन फुट)-
अधिकतम टेकऑफ़ वजन पर चलाना1,700 मी॰ (5,600 फीट) एसटीडी
1,900 मी॰ (6,200 फीट) ईआर
1,750 मी॰ (5,740 फीट) एसटीडी
1,950 मी॰ (6,400 फीट) ईआर
सेवा में अधिकतम सीमा11,900 मी॰ (39,000 फीट)
अधिकतम ऑपरेटिंग गतिमैक 0.82 (870 किमी/घंटा, 541 मील प्रति घंटा)
सामान्य क्रूज गतिमैक 0.78 (955.53 किमी/घंटा, 593.74 मील प्रति घंटा)
पूरे भरे हुए पर सीमा1,200 समुद्री मील (2,200 कि॰मी॰; 1,400 मील) एसटीडी
2,000 समुद्री मील (3,700 कि॰मी॰; 2,300 मील) ईआर
1,200 समुद्री मील (2,200 कि॰मी॰; 1,400 मील) एसटीडी
1,800 समुद्री मील (3,300 कि॰मी॰; 2,100 मील) ईआर
अधिकतम ईंधन लोड10,386 कि॰ग्राम (366,400 औंस)-
पावरप्लान्ट्स (2x)जनरल इलेक्ट्रिक सीएफ34-10ए
इंजन ट्रस्ट75.87 कि॰न्यू. (17,057 पौंड-बल)82 कि॰न्यू. (18,500 पौंड-बल)
  • टिप्पणियाँ: डेटा को केवल संदर्भ के लिए प्रदान किया गया है एसटीडी= मानक रेंज, ईआर= विस्तारित रेंज
  • सूत्र: ARJ21 Series,[13] ICAS[14]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र