ओलिविया कोलमैन

सारा कैरोलिन ओलिविया कोलमैन (जन्म 30 जनवरी 1974)[1][2] एक अंग्रेजी अभिनेत्री हैं। वे एक अकादमी पुरस्कार, चार बाफ्टा पुरस्कार, चार ब्रिटिश इंडिपेंडेंट फिल्म पुरस्कार, दो गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार से सम्मानित है।

ओलिविया कोलमैन

2014 ब्रिटिश स्वतंत्र फिल्म पुरस्कारों में कोलमैन
जन्म सारा कैरोलिन ओलिविया कोलमैन
30 जनवरी 1974 (1974-01-30) (आयु 50)
नॉर्विच, नॉर्फ़क, इंग्लैंड
आवास लंदन, इंग्लैंड
शिक्षा गर्ल्स नॉर्विच हाई स्कूल
ग्रेशम्स स्कूल
शिक्षा की जगह होमर्टन कॉलेज, कैम्ब्रिज
ब्रिस्टल ओल्ड विक थिएटर स्कूल
पेशा अभिनेत्री
जीवनसाथी Ed Sinclair (वि॰ 2001)
बच्चे 3

प्रारंभिक जीवन

कोलमैन का जन्म नोरविच, नॉर्फ़क में हुआ था, उनकी माँ मैरी (Leakey), एक नर्स, और उनके पिता कीथ कोलमैन, एक चार्टर्ड सर्वेक्षक थे।[3][4][5] उन्होंने नॉर्विच हाई स्कूल फॉर गर्ल्स और ग्रेशम स्कूल , होल्ट में निजी तौर पर शिक्षित हुई थीं। इन्होंने पहली भूमिका 16 वर्ष की आयु में, जीन ब्रॉडी के एक स्कूल उत्पादन द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी में निभाई थी।[6] उन्होंने अपनी माँ के अधूरे बैले डांसर करियर को अपने अभिनय में आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा मानती हैं।[7]

करियर

टेलीविजन और रेडियो

कोलमैन ने बीबीसी , आईटीवी और चैनल 4 के कई टेलीविज़न कार्यक्रमों जैसे ब्रूज़र, पीपुल लाइक अस, लुक अराउंड यू, ब्लैक बुक्स, द ऑफिस, द टाइम ऑफ़ योर लाइफ और फाइव ओवर पोल के लिए अपनी आवाज प्रदान कर चुकी है।

फ़िल्म

कोलमैन की फिल्म क्रेडिट में 2006 की मॉक्युमेंट्री फिल्म कंफ़ेटी में न्यूट्रिस्ट जोआना रॉबर्ट्स शामिल हैं, जिसकी भूमिका के लिये उन्होंने "मेरे जीवन का सबसे बुरा अनुभव" कहा,[8] 2007 की कॉमेडी में ऐलिस ग्रो योर ओन , और 2007 की एक्शन कॉमेडी हॉट फ़ज़ में पीसी डोरिस थैचर का किरदार निभाया था।

कोलमैन ने 2011 अकादमी अवार्ड -विजेता ड्रामा फिल्म द आयरन लेडी में मेरिल स्ट्रीप और जिम ब्रॉडबेंट के साथ कैरोल थैचर की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें ब्रिटिश अभिनेत्री के लिए लंदन फिल्म क्रिटिक्स सर्किल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[9] इसके बाद उन्होंने योर्गोस लैंथिमोस की 2015 की बेतुकी डायस्टोपियन फिल्म द लॉबस्टर में रेचल वाइज़ और कोलिन फैरेल के साथ अभिनय किया था,[10] जिसके लिए उन्हें लंदन फिल्म क्रिटिक्स सर्किल अवार्ड फॉर सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नामांकित किया गया और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए बिफा पुरस्कार भी जीता। 2018 में, उन्होंने एम्नि स्टोन और रेचल वाइज़ के साथ लैंथिमोस की फिल्म द फेवरेट में क्वीन ऐनी के रूप में अभिनय किया। उनके इस प्रदर्शन के लिए, उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार,[11][12] सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार - मोशन पिक्चर कॉमेडी और संगीत,[13] और सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[14]

व्यक्तिगत जीवन

कोलमैन जब अपने भावी पति, एड सिंक्लेयर से मिली, उस समय वे कानून की तीसरे वर्ष के एक छात्र थे, और उनका कानून की पढ़ाई से मोहभंग हो गया था और वे लिखना पसंद करते थे।[15][16][17][18][19] कोलमैन और सिनक्लेयर ने अगस्त 2001[20] में शादी की और उनके तीन बच्चे हैं।[21]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र