ओटावा नदी

कनाडा में नदी

ओटावा नदी सेंट लारेंस नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। इसकी लंबाई १००० किमी है। यह कैनाडा की नवीं बड़ी नदी है।

यह नदी विक्टोरिया झील से निकलकर पहले पश्चिम की ओर, फिर दक्षिण-पूर्व तथा पूर्व की ओर बहती है और मॉण्ट्रील के पास सेंट लारेंस नदी में मिल जाती है। इसकी मुख्य सहायक नदियाँ गैटनो, ल्य्व्रो रोग, माडावास्का एवं रिज्यू हैं। ओटावा नगर से मॉण्ट्रील तक पाँच फुट गहरे जल में चलनेवाले स्टीमर ग्रीष्म ऋतु में इस नदी पर चलते हैं। इस नदी में कई जलप्रपात हैं, जहाँ जलविद्युत उत्पन्न की जाती है और लुगदी तथा कागज बनाने के कारखानों में काम आती है। लट्ठे नदी द्वारा बहाकर जलविद्युत् उत्पादक केंद्रों तक लाए जाते हैं। लकड़ी से संबंधित कारखाने नदी के किनारे-किनारे कई स्थानों पर हैं।

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र