एचआइपी 116454-बी

परिचय

केपलर अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी से 180 प्रकाश वर्ष दूर एक सुपरअर्थ एचआइपी 116454-बी की खोज की है।

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के केपलर अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी से 180 प्रकाश वर्ष दूर एक सुपरअर्थ एचआइपी 116454-बी की खोज की। नासा द्वारा इसकी घोषणा दिसंबर 2014 के तीसरे सप्ताह में की गई।

एचआइपी 116454-बी’ नाम के इस ग्रह का व्यास पृथ्वी का ढाई गुना है और यह हमारे सूर्य जैसे ही एक तारे का चक्कर काटता है। इस सुपरअर्थ की खोज कैंब्रिज के हारवर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के स्नातक छात्र एंड्रयू वांडेरबर्ग ने केपलर द्वारा फरवरी 2014 में ‘के-2’ मिशन के दौरान इकट्ठा किए गए आंकड़ों से की। इस खोज की पुष्टि केनरी द्वीप में स्थापित हार्पस -नार्थ स्पेक्ट्रोग्राफ ऑफ द टेलेस्कोपियो नाजीओ नाले गैलिलियो द्वारा भी की गई। हार्पस के अनुसार, एचआइपी 116454-बी का वजन पृथ्वी से करीब 12 गुना है, जो इसे सुपरअर्थ बनाता है। इस शोध को द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा। विदित हो कि, हमारे सौर मंडल में कोई भी सुपरअर्थ नहीं है। इस सुपरअर्थ की खोज ऐसे समय हुई है जब खगोलविद और इंजीनियर केपलर को दूसरे मिशन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र