एक्स (फ़िल्म)

एक्स (अंग्रेज़ी: X) 2022 की अमेरिकी फ़िल्म है। इसे टीआई वेस्ट द्वारा निर्देशित, निर्मित और संपादित किया गया है। इसकी कहानी भी इन्हीं ने लिखी हैं। इसमें मिया गॉथ दोहरी भूमिकाओं में हैं: मैक्सिन नामक एक युवा महिला और पर्ल नामक एक बुजुर्ग महिला।[1]

फिल्म में जेना ओर्टेगा, मार्टिन हेंडरसन, ब्रिटनी स्नो, ओवेन कैंपबेल, स्टीफन उरे और स्कॉट मेस्कुडी भी सहायक भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। फ़िल्म कलाकारों के समूह के ऊपर है जो टेक्सास में एक बुजुर्ग जोड़े की ग्रामीण संपत्ति पर एक अश्लील फिल्म बनाने के लिए इकट्ठा होते हैं। लेकिन वह बुजुर्ग जोड़ा मानवघाती बन जाता है और उनको मारने लगता है।

निर्माण

नवंबर 2020 में, यह घोषणा की गई थी कि A24 नामक कंपनी एक हॉरर फिल्म एक्स का निर्माण करेगी। जिसे टीआई वेस्ट द्वारा लिखा और निर्देशित किया जाएगा। इस फ़िल्म के कलाकार मिया गोथ, स्कॉट मेस्कुडी (जो कार्यकारी निर्माता भी हैं) और जेना ओर्टेगा होंगे। फरवरी 2021 में, ब्रिटनी स्नो फ़िल्म के कलाकारों में शामिल हुईं।

मुख्य फिल्मांकन 16 फरवरी से 16 मार्च, 2021 तक उत्तर द्वीप के मनावातु क्षेत्र में हुआ। वांगानुई शहर और उसके आसपास में कई दृश्य फिल्माए गए। मिया गॉथ ने बुजुर्ग महिला को चित्रित करने के लिए व्यापक कृत्रिम मेकअप का प्रयोग किया। यह फ़िल्म संयुक्त राज्य अमेरिका में 18 मार्च, 2022 को जारी हुई थी।[2] इसको 14 अप्रैल, 2022 को वीडियो ऑन डिमांड सेवाओं (जैसे, एप्पल टीवी, अमेज़न प्राइम वीडियो और यूट्यूब) पर जारी किया गया था।[3]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र