अमोनिया

अमोनिया एक तीक्ष्म गंध वाली रंगहीन गैस है। यह हवा से हल्की होती है तथा इसका वाष्प घनत्व ८.५ है। यह जल में अति विलेय है। अमोनिया के जलीय घोल को लिकर अमोनिया कहा जाता है यह क्षारीय प्रकृति का होता है। जोसेफ प्रिस्टले ने सर्वप्रथम अमोनियम क्लोराइड को चूने के साथ गर्म करके अमोनिया गैस को तैयार किया। बर्थेलाट ने इसके रासायनिक गठन का अध्ययन किया तथा इसको बनाने वाले तत्वों को पता लगाया। प्रयोगशाला में अमोनियम क्लोराइड तथा बुझे हुए सूखे चूने के मिश्रण को गर्म करके अमोनिया गैस तैयार की जाती है।

अमोनिया
Ball-and-stick model of the ammonia molecule
Ball-and-stick model of the ammonia molecule
Space-filling model of the ammonia molecule
Space-filling model of the ammonia molecule
अमोनिया अणु का त्रि-आयामी संरचना सूत्र
आईयूपीएसी नामAzane
अन्य नामHydrogen nitride

Trihydrogen nitride
Nitro-Sil
Nitrogen trihydride

पहचान आइडेन्टिफायर्स
सी.ए.एस संख्या[7664-41-7][CAS]
पबकैम 222
EC संख्या231-635-3
UN संख्या 1005
केईजीजीD02916
MeSHAmmonia
रासा.ई.बी.आई16134
RTECS numberBO0875000
SMILES
InChI
Beilstein Reference
3587154
जी-मेलिन संदर्भ79
कैमस्पाइडर आई.डी 217
3DMet{{{3DMet}}}
गुण
आण्विक सूत्रNH3
मोलर द्रव्यमान17.031 g/mol
दिखावटColourless gas
गंधstrong pungent odour
घनत्व 0.86 kg/m3 (1.013 bar at boiling point)

0.769  kg/m3 (STP)[1]
0.73 kg/m3 (1.013 bar at 15 °C)
681.9 kg/m3 at −33.3 °C (liquid)[2]
817 kg/m3 at −80 °C (transparent solid)[3]

गलनांक

−77.73 °C, 195 K, -108 °F

क्वथनांक

−33.34 °C, 240 K, -28 °F

जल में घुलनशीलता47% w/w (0 °C)
31% w/w (25 °C)
18% w/w (50 °C)[4]
 घुलनशीलताsoluble in chloroform, ether, ethanol, methanol
वाष्प दबाव8573 h Pa
अम्लता (pKa)32.5 (−33 °C),[5] 10.5 (DMSO)
Basicity (pKb)4.75
रिफ्रेक्टिव इंडेक्स (nD)1.3327
श्यानता0.276 cP (−40 °C)
ढांचा
आण्विक आकारTrigonal pyramid
Dipole moment1.42 D
Thermochemistry
फॉर्मेशन की मानक
एन्थाल्पी
ΔfHo298
−46 kJ·mol−1[6]
मानक मोलीय
एन्ट्रॉपी
So298
193 J·mol−1·K−1[6]
खतरा
EU वर्गीकरणसाँचा:Hazchem T Corrosive C साँचा:Hazchem N
NFPA 704
1
3
0
 
R-फ्रेसेज़साँचा:R10, साँचा:R23, R34, साँचा:R50
S-फ्रेसेज़(S1/2), S9, S16, S26, साँचा:S36/37/39, S45, S61
स्फुरांक (फ्लैश पॉइन्ट)flammable gas
Explosive limits15–28%
यू.एस अनुज्ञेय
अवस्थिति सीमा (पी.ई.एल)
50 ppm (25 ppm ACGIH- TLV; 35 ppm STEL)
एलडी५०0.015 mL/kg (human, oral)
Related compounds
Other cationsPhosphine
Arsine
Stibine
जहां दिया है वहां के अलावा,
ये आंकड़े पदार्थ की मानक स्थिति (२५ °से, १०० कि.पा के अनुसार हैं।
ज्ञानसन्दूक के संदर्भ

उपयोग

यूरिया, अमोनियम सल्फेट, अमोनियम फास्फेट, अमोनियम नाइट्रेट आदि रासायनिक खादों को बनाने में अमोनिया का उपयोग किया जाता है। बड़े पैमाने पर नाइट्रिक एसिड तथा सोडियम कार्बोनेट के निर्माण में इसका उपयोग किया जाता है। बर्फ बनाने के कारखाने में शीतलीकारक के रूप में अमोनिया का उपयोग किया जाता है। प्रयोगशाला में प्रतिकारक के रूप में इसका उपयोग किया जाता है। लिकर अमोनिया का उपयोग कपड़ों से तेल ग्रीज आदि के दाग को छुड़ाने के लिए किया जाता है। अमोनियम कार्बोनेट बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। अपने अत्यधिक उपयोग के कारण पूरी दुनिया में इसका व्यापक पैमाने पर उत्पादन होता है। २००४ में पूरे विश्व में इसका आनुमानिक उत्पादन १० करोड़ ९० लाख टन हुआ था।[7] २००६ में इसका उत्पादन लगभग १४ करोड़ ६५ लाख टन हुआ है।[8] अमोनिया उत्पादन में भारत का स्थान चीन के बाद द्वितीय है। ये दोनों देश विश्व उत्पादन का क्रमशः २८.४% तथा ८.६% उत्पादित करते हैं। रूस ८.४% तथा संयुक्त राज्य अमेरिका ८.२% के उत्पादन के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।[7] कुल उत्पादन के ८०% का उपयोग उर्वरक बनाने के लिए होता है।[7] नाइट्रीकरण की प्रक्रिया द्वारा कुछ सजीवों में वायुमंडलीय नाइट्रोजन से अमोनिया का निर्माण होता है।

किसी उद्योग या अमोनिया टैंक से अमोनिया का रिसाव होकर यदि अचानक अमोनिया वातावरण में फैल जाए तो आँख तथा चेहरे को काफी अधिक पानी के द्वारा धोना चाहिए। अमोनिया जल में अति विलेय है इसलिए चेहरे को जल से धोने से यह घुलकर अलग हो जाती है।

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र