अमीरात

अमीरात (अरबी: {{|Nastaliqur|إمارة}}, इमाराह, बहुवाची: इमारात; अंग्रेज़ी: Emirate) ऐसे राजनैतिक क्षेत्र को कहते हैं जिस पर अमीर की उपाधि रखने वाला वंशानुगत तानाशाह राज करता है। इसकी तुलना हिन्दी के 'सल्तनत' शब्द से की जा सकती है जो किसी ऐसे राज्य को कहते हैं जहाँ 'सुलतान' का राज्य हो। इसी तरह 'बादशाहत' में 'बादशाह' का, 'रियासत' में किसी 'रईस' का और 'ख़ानत' में किसी 'ख़ान' का राज होता है।

नाम अर्थ

शब्दोत्पत्ति के हिसाब से अमीरात या एमीरेट (अरबी: إمارة‎, इमाराह ; बहु०: إمارات, इमारात) एक अमीर (राजकुंवर या राज्यपाल, इत्यादि) का एक उच्चस्तरीय कार्यालय या क्षमता होती है।

तानाशाह रूप में

संयुक्त अरब अमीरात एक संघ राज्य है, जिसमें सात (७) संघीय अमीरातें हैं, जो कि प्रत्येक एक वंशनुगत अमीर द्वारा शासित हैं। यही सात अमीर इस संघ के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का चुनाव अपने सात में से करते हैं। वर्तमान युग में जब कि अधिकांश अमीरातें गायब होकर या तो किसी संघ का भाग बन गई हैं, या किसी बड़े आधुनिक राज्य या देश का हिस्सा; या फिर उन्होंने अपनी शासन शैली को बदल कर मालिक या सुलतान बना दिया है, ऐसे मूल अमीरात राज्य अब विरले ही बचे हैं।

प्रांत रूप में

यहाँ कहना उचित होगा कि, अरबी भाषा में यह शब्द सामान्यीकृत अर्थ में किसी देश का प्रांत होता है, जिसे अभी भी शासक वर्ग ही शासन करते हैं, खासकर शाही परिवार का सदस्य (सामान्यतः अमीर), जैसे कि सउदी अरब के गवर्नोरेट्स में।

स्वतंत्र अमीरातों की सूची

पूर्व और एकीकृत अमीरातों की सूची

इन्हें भी देखें

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र