अमरोहा

उत्तर प्रदेश में स्थित शहर,भारत

अमरोहा (Amroha) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अमरोहा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह अमरोहा ज़िले का मुख्यालय है और गंगा नदी के समीप स्थित है। यह पहले मुरादाबाद ज़िले का एक हिस्सा था और 24 अप्रैल 1997 को नवगठित अमरोहा ज़िले का मुख्यालय घोषित हुआ।[1][2]

अमरोहा
Amroha
अमरोहा रेलवे स्टेशन
अमरोहा रेलवे स्टेशन
अमरोहा is located in उत्तर प्रदेश
अमरोहा
अमरोहा
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 28°54′14″N 78°28′01″E / 28.904°N 78.467°E / 28.904; 78.467 78°28′01″E / 28.904°N 78.467°E / 28.904; 78.467
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
ज़िलाअमरोहा ज़िला
ऊँचाई210 मी (690 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,98,471
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी, खड़ीबोली
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड244221
दूरभाष कोड05922
वाहन पंजीकरणUP-23

भूगोल

अमरोहा ज़िला बिजनौर ज़िले से दक्षिण, मुरादाबाद ज़िले के पश्चिम और मेरठ जिला, गाजियाबाद जिला तथा बुलंदशहर जिला के पूर्व में है।[3][4]

आसपास

वासुदेव मंदिर, तुलसी पार्क, गजरौला, रजाबपुर, कंखाथर और तिगरी आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। अमरोहा कृषि उत्पादों की मंडी होने के साथ-साथ अमरोहा में मुख्यतः हथकरघा वस्त्र, मिट्टी के बर्तन उद्योग व चीनी की मिलें हैं। अमरोहा रेल मार्ग से मुरादाबाद व दिल्ली से जुड़ा हुआ है। अमरोहा में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध महाविद्यालयों के अलावा मुस्लिम पीर शेख़ सद्दू की दरगाह भी है।

अमरोहा

अमरोहा जिला मुख्यालय है। यह जगह मुरादाबाद से तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि इस शहर की स्‍थापना लगभग 3,000 ई० पूर्व हुई थी। इस्लामी शासन काल से पहले यहां पर त्यागियों ने शासन किया। आम और मछली यहां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, ऐसा भी कहा जाता है कि जब जनाब हज़रत शरफुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह इस जगह पर आये थे तब स्थानीय लोगों ने उन्हें आम और मछली पेश की थी। इसके बाद ही से इस जगह को अमरोहा के नाम से जाना जाने लगा। अमरोहा स्थित प्रमुख स्थलों में वसुदेव मंदिर, तुलसी पार्क, बायें का कुंआ, शाह नसरूद्दीन साहिब का मज़ार (जो कि अमरोहा के सबसे पुराने सूफी बुज़ुर्ग थे), दरगाह भूरे शाह और मजार शाह विलायत साहिब आदि स्थित है।

रजाबपुर

रजाबपुर शहर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर स्थित है। अमरोहा के दक्षिण-पश्चिम से इस जगह की दूरी लगभग 14 किलोमीटर है। रजाबपुर स्थित जामा मस्जिद यहां की सबसे पुरानी इमारतों में से एक है। इसके अलावा वसुदेव मंदिर और तुलसी पार्क आदि रजाबपुर स्थित प्रमुख स्थलों में से है। गजरौला और धनौरा इस जिले के दो महत्वूपर्ण शहरों में से है। रजाबपुर से गजरौला 15 किलोमीटर और धनौरा 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

गजरौला

गजरौला राष्ट्रीय राजमार्ग 9 में स्थित है। यह स्थान मुरादाबाद से 53 किलोमीटर और दिल्ली से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है। यह शहर महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर के रूप में विकसित हो रहा है। कई कुटीर व लघु उद्योग जैसे हिन्दुस्तान लीवर का शिवालिक सेलोलॉस, चड्डा रबर, वाम ओरगेनिक आदि यहां पर स्थित है।

हसनपुर

गंगा नदी के तट पर स्थित हसनपुर प्रमुख शहर है। इस शहर की स्थापना हसन खान ने 1634 ई. में की थी। उन्हीं के नाम पर इस शहर का नाम हसनपुर रखा गया। यह शहर अमरोहा से पचीस किलोमीटर और मुरादाबाद से 53 किलोमीटर की दूरी पर गजरौला-चन्दौसी राज्य राजमार्ग के मध्य स्थित है।

कंखाथर

अमरोहा जिला स्थित गजरौला के दक्षिण से लगभग दस किलोमीटर की दूरी पर कंखाथर स्थित है। कंखाथर, गढ़मुक्तेश्रवर के पूर्व से आठ किलोमीटर की दूरी पर है। गंगा नदी के तट पर स्थित गढ़मुक्तेश्‍वर यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से है।

तिगरी

गंगा नदी पर स्थित तिगरी मुरादाबाद से लगभग 62 किलोमीटर की दूरी पर है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां प्रसिद्ध गंगा मेले का आयोजन किया जाता है। लाखों की संख्या में भक्त इस पवित्र जल में स्नान करने के लिए आते हैं।

आवागमन

वायु मार्ग

यहां का सबसे निकटतम हवाई अड्डा दिल्‍ली स्थित इंदिरा गांधी हवाई अड्डा है।

रेल मार्ग

अमरोहा भारत के कई प्रमुख शहरों से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अमरोहा रेलवे स्टेशन है।

सड़क मार्ग

भारत के कई प्रमुख शहरों से सड़कमार्ग द्वारा आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है। अमरोहा नेशनल हाईवे २४ पर दिल्ली से लगभग १३० किलोमीटर कि दूरी पर है। जोया से लगभग ८ किलोमीटर पहले दिल्ली से आते समय बाए हाथ पर अतरासी रोड पर मुड कर अमरोहा पहुंचा जा सकता है। जबकि मुरादाबाद कि तरफ से आते समय दाई हाथ पर जोया से मुड कर अमरोहा पहुंचा जा सकता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र